News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Purvansh मटर: ज्यादा पैदावार और कम बीमारी वाली खास किस्म
एग्री बुलेटिन

Purvansh मटर: ज्यादा पैदावार और कम बीमारी वाली खास किस्म

पूर्वांश (IPFD 18-3) फील्ड मटर की एक नई किस्म है जो जल्दी तैयार होती है, ज्यादा पैदावार देती है और कई जरूरी बीमारियों के प्रति काफी प्रतिरोधी है। इसमें प्रोटीन भी ज्यादा होता है और यह बिहार, झारखंड, अ

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Nov 2025· 2 min read

Purvansh मटर: ज्यादा पैदावार और कम बीमारी वाली खास किस्म

Purvansh मटर: ज्यादा पैदावार और कम बीमारी वाली खास किस्म

पूर्वांश (IPFD 18-3) फील्ड मटर की एक नई किस्म है जो जल्दी तैयार होती है, ज्यादा पैदावार देती है और कई जरूरी बीमारियों के प्रति काफी प्रतिरोधी है। इसमें प्रोटीन भी ज्यादा होता है और यह बिहार, झारखंड, असम, बंगाल और पूर्वी यूपी के किसानों के लिए उपयुक्त है।

उत्तर–पूर्व भारत के मैदानी इलाकों में रबी की फसलें अक्सर मौसम, मिट्टी और बीमारियों के कारण चुनौतियों से घिर जाती हैं। ऐसे में किसानों को ऐसी किस्म की जरूरत थी जो कम समय में अच्छी पैदावार भी दे और बीमारियों से भी लड़ सके। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिकों ने तैयार की फील्ड मटर की उन्नत किस्म ‘पूर्वांश (IPFD 18-3)’।

कैसे बनी किसानों की उम्मीद?
कई वर्षों के शोध और ट्रायल के बाद विकसित की गई यह किस्म धीरे-धीरे किसानों के बीच लोकप्रिय होने लगी। पूर्वांश औसतन 17.3 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की मजबूत पैदावार देती है, जिससे छोटे किसानों को भी अच्छी कमाई हो सकती है। और खास बात यह है कि यह फसल सिर्फ 117 दिनों में तैयार हो जाती है, यानी कम समय ज्यादा उपज।

बीमारियों से लड़ने में सक्षम
फील्ड मटर की खेती में दो बीमारियाँ अक्सर किसानों की नींद उड़ा देती हैं पाउडरी मिल्ड्यू और एस्कोचाइटा ब्लाइट।
लेकिन पूर्वांश इन दोनों के प्रति अत्यधिक प्रतिरोधी है। किसान बताते हैं कि इस किस्म में बीमारी का असर बहुत कम दिखता है, जिससे दवाइयों का खर्च भी काफी बच जाता है।इसके अलावा यह किस्म जंग (रस्ट) के प्रति भी मध्यम प्रतिरोध रखती है।

ये भी पढ़ें - यूपी सरकार दे रही है मोटे अनाज से जुड़े बिजनेस पर बड़ा अनुदान

पोषण का पावरहाउस
पूर्वांश सिर्फ पैदावार में ही नहीं, बल्कि पोषण में भी आगे है।इसमें 25.7% प्रोटीन मिलता है, जो इसे बाजार में ज्यादा मांग वाली किस्म बना देता है।चाहे घरेलू उपयोग हो या व्यापार उच्च प्रोटीन कंटेंट इसकी कीमत बढ़ा देता है।

किन राज्यों के लिए सबसे बेहतर?
वैज्ञानिकों ने इसे खासकर उत्तर–पूर्व मैदानी क्षेत्रों के लिए विकसित किया है। ये राज्य इस किस्म के लिए सबसे ज़्यादा उपयुक्त माने जाते हैं बिहार, झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश ।इन राज्यों में मिट्टी और जलवायु पूर्वांश के लिए बिल्कुल अनुकूल है, इसलिए यहां के किसान इसे बड़े भरोसे के साथ उगा रहे हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Purvansh मटर: ज्यादा पैदावार और कम बीमारी वाली खास किस्म

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliPurvansh Peasखेती किसानीपूर्वांश (IPFD 18-3)
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs