News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Punjab Budget 2025: पंजाब सरकार ने कृषि बजट में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की
एग्री बुलेटिन

Punjab Budget 2025: पंजाब सरकार ने कृषि बजट में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की

पंजाब सरकार ने विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट पेश किया. इस बजट में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की. इसमें किसानों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं

Pooja Rai

Pooja Rai·27 Mar 2025· 3 min read

Punjab Budget 2025: पंजाब सरकार ने कृषि बजट में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की

Punjab Budget 2025: पंजाब सरकार ने कृषि बजट में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की

पंजाब सरकार ने विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट पेश किया. इस बजट में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य के लोगों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की. इसमें किसानों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं की गई. वित्त मंत्री ने कहा कि हमने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कृषि के बजट में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी की है. आपको बता दें कि बजट में कृषि के लिए 14,524 करोड़ रुपये रखे गए हैं. किसानों को बिजली सब्सिडी में भी इजाफा किया गया है.

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस बजट का मुख्य उद्देश्य पंजाब को एक नई दिशा में लेकर जाना है, और इसे ‘बदलता पंजाब’ की थीम पर पेश किया गया है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग भूले नहीं है की कैसे उन्हें कांग्रेस बीजेपी अकाली सरकारों में लंबे लंबे पावर कट्स से गुज़रना पड़ता था. किसानों को खेतों में पानी देने के लिए रात-रात भर जागना पड़ता था. कांग्रेस, बीजेपी और अकाली सरकारों ने कभी भी पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पे ध्यान नहीं दिया, बल्कि बत्ती गुल पंजाब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

ये भी पढ़ें - केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा ‘टेक्नालॉजी को लैब टू लैंड पहुंचाने पर हमारा फोकस’

पराली प्रबंधन पर ध्यान
उन्होंने बताया कि बजट में किसानों के लिए बिजली सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है, जिसके लिए 9992 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. बजट में पराली प्रबंधन पर भी ध्यान दिया गया है. फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकार ने पांच सौ करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है. इसके अलावा पशुओं की सेहत को ध्यान में रखते हुए 704 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है.

गन्ने का खरीद मूल्य 401 रुपये प्रति क्विंटल
वित्त मंत्री हरपाल सिंह ने बताया कि गन्ने का खरीद मूल्य 401 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा, जो पूरे देश में सबसे अधिक है. इसके लिए 250 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. इसके अलावा मक्के की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब के तीन जिलों में मक्का उगाने वाले किसानों को 17500 प्रति हेक्टेयर मिलेगा. इसके साथ ही दूध उत्पादकों को सहायता देने के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है.

अन्य घोषणाएं
पंजाब में वाटर सप्लाई और सेनिटेशन के लिए 1614 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है. इसके अलावा, 176 गांवों में पाइपों के जरिए पानी आपूर्ति की जाएगी. पंजाब सरकार ने महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. वित्त मंत्री ने 268 करोड़ रुपये का बजट स्वास्थ्य इंश्योरेंस और इलाज सुविधाओं के लिए आवंटित किया. 65 हजार परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा और बीमा कवर 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया गया है .

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Punjab Budget 2025: पंजाब सरकार ने कृषि बजट में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews PotliPunjab Budgetखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs