Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. PMFBY में बड़े बदलाव: जंगली जानवरों से होने वाला फसल नुकसान भी अब बीमा में शामिल
एग्री बुलेटिन

PMFBY में बड़े बदलाव: जंगली जानवरों से होने वाला फसल नुकसान भी अब बीमा में शामिल

सरकार ने PMFBY में बड़ा बदलाव करते हुए जंगली जानवरों से होने वाला फसल नुकसान और धान में जलभराव को दोबारा बीमा कवर में शामिल किया है। ये नियम खरीफ 2026 से लागू होंगे। किसान 72 घंटे में ऐप पर फोटो के सा

NP

Pooja Rai· Correspondent

19 नवंबर 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
PMFBY में बड़े बदलाव: जंगली जानवरों से होने वाला फसल नुकसान भी अब बीमा में शामिल

PMFBY में बड़े बदलाव: जंगली जानवरों से होने वाला फसल नुकसान भी अब बीमा में शामिल

सरकार ने PMFBY में बड़ा बदलाव करते हुए जंगली जानवरों से होने वाला फसल नुकसान और धान में जलभराव को दोबारा बीमा कवर में शामिल किया है। ये नियम खरीफ 2026 से लागू होंगे। किसान 72 घंटे में ऐप पर फोटो के साथ दावा कर सकेंगे। इससे छोटे किसानों और बाढ़ प्रभावित राज्यों के धान किसानों को सीधी राहत मिलेगी।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में किसानों के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब जंगली जानवरों से होने वाला फसल नुकसान भी फसल बीमा के तहत कवर किया जाएगा। यह बदलाव खरीफ 2026 से पूरे देश में लागू होगा। इसके साथ ही धान के जलभराव (पानी भरने) को भी फिर से स्थानीयकृत आपदा की श्रेणी में शामिल किया गया है। इससे खासकर तटीय, पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा।

राज्य सरकारें बनाएंगी जंगली जानवरों की सूची
नई व्यवस्था के अनुसार, हर राज्य अपने यहां उन जंगली जानवरों की सूची जारी करेगा जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। राज्य यह भी बताएंगे कि कौन–कौन से जिलों में और किन बीमा इकाइयों में जंगली जानवरों से सबसे ज्यादा नुकसान होता है।
किसान को फसल नुकसान का दावा 72 घंटे के अंदर PMFBY ऐप पर जियो-टैग्ड फोटो के साथ करना होगा।

दावा जल्दी और तकनीक के आधार पर निपटाया जाएगा
केंद्र सरकार ने कहा है कि दावों का निपटान समय पर और डिजिटल तरीके से होगा ताकि किसानों को जल्दी राहत मिल सके। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को मंजूरी दी है, जिसके आधार पर ये बदलाव किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को धान पर मिलेगा 100 रुपये बोनस

छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत
ये नए नियम छोटे और सीमांत किसानों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होंगे, क्योंकि वे अक्सर सीमित क्षेत्र में हुए अचानक फसल नुकसान से काफी प्रभावित होते हैं। देशभर में किसान हाथी, जंगली सूअर, नीलगाय, हिरण और बंदरों जैसी प्रजातियों से होने वाले नुकसान की समस्या झेलते आए हैं, जो अब बीमा में शामिल होगा।

धान किसानों के लिए भी राहत
धान के खेतों में पानी भरने (जलभराव) का जोखिम भी अब फिर से बीमा के दायरे में आ गया है। इससे उन राज्यों के किसानों को लाभ मिलेगा जहाँ अक्सर बाढ़ या अधिक बरसात होती है जैसे ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तराखंड।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— PMFBY में बड़े बदलाव: जंगली जानवरों से होने वाला फसल नुकसान भी अब बीमा में शामिल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs