News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. PMDDKY योजना में आवेदन शुरू, 100 जिलों के किसानों के लिए खास मौका
एग्री बुलेटिन

PMDDKY योजना में आवेदन शुरू, 100 जिलों के किसानों के लिए खास मौका

प्रधानमंत्री धन-धान्या कृषि योजना (PMDDKY) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना के तहत किसानों को बेहतर बीज, सिंचाई, लोन और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। नीति आयोग ने इसके लिए 100 जिलों की सूची जा

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Dec 2025· 2 min read

PMDDKY योजना में आवेदन शुरू, 100 जिलों के किसानों के लिए खास मौका

PMDDKY योजना में आवेदन शुरू, 100 जिलों के किसानों के लिए खास मौका

प्रधानमंत्री धन-धान्या कृषि योजना (PMDDKY) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना के तहत किसानों को बेहतर बीज, सिंचाई, लोन और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। नीति आयोग ने इसके लिए 100 जिलों की सूची जारी की है। किसान अपने जिला धन-धान्या समिति, केवीके, ग्राम पंचायत या DM ऑफिस में जाकर पात्रता की जांच और आवेदन कर सकते हैं।100 जिलों के किसानों के लिए खास मौका है।

देश के किसानों को आधुनिक खेती, बेहतर उत्पादन और समय पर सहायता देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्या कृषि योजना (PMDDKY) की शुरुआत की है। इस योजना का मक़सद किसानों को बेहतर बीज, सिंचाई सुविधाएं, प्रशिक्षण, सस्ती ऋण सुविधा और आधुनिक खेती तकनीक उपलब्ध कराना है।अब इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नीति आयोग ने 100 जिलों की अंतिम सूची भी जारी कर दी है।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका जिला इन चुने गए 100 जिलों में शामिल है। किसान अपने केवीके, ग्राम पंचायत या जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - चीनी उत्पादन में 43% की बढ़ोतरी, उद्योग ने MSP और इथेनॉल दाम बढ़ाने की अपील की

कैसे करें आवेदन?
किसानों को योजना के लिए नीचे दिए गए चरणों में आवेदन करना होगा।

जांचें कि आपका जिला चुनी गई 100 जिलों की सूची में है या नहीं

अपने जिला धन-धान्या समिति (District Collector द्वारा संचालित) से संपर्क करें

अपना रजिस्ट्रेशन करें — इसमें नाम, आधार नंबर, जमीन का आकार, फसल और कृषि गतिविधियों का विवरण देना होगा

अपनी पात्रता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करें

योजना के लाभ चुनें — बीज, सिंचाई, लोन और ट्रेनिंग

जिला अधिकारी या फील्ड टीम द्वारा वेरिफिकेशन किया जाएगा

मंजूरी मिलने के बाद 2–4 हफ्तों में लाभ मिलना शुरू हो जाएगा

पारदर्शी और तेज प्रक्रिया
सरकार ने पंजीकरण प्रक्रिया को जिलास्तर पर रखा है ताकि किसान को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, लाभ सीधे योग्य किसान तक पहुंचे और समय पर सहायता मिले।
किसान योजना से जुड़े अपडेट और आधिकारिक जानकारी यहां देख सकते हैं www.pmkisan.gov.in और www.agricoop.nic.in
यह योजना किसानों को खेती में आत्मनिर्भर बनाने, उत्पादन बढ़ाने और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— PMDDKY योजना में आवेदन शुरू, 100 जिलों के किसानों के लिए खास मौका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
100 districts.agriculture newskheti kisaniNews PotliPMDDKYखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs