News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. PM किसान सम्मान निधि चाहिए तो ये करना ही होगा
एग्री बुलेटिन

PM किसान सम्मान निधि चाहिए तो ये करना ही होगा

लखनऊ । किसानों को अब एक नई पहचान मिलने वाली है। केंद्र की मोदी सरकार आधार की तर्ज पर अब फार्मर ID कार्ड बना रही है। जैसे आधार कार्ड में देश के किसी भी नागरिक की पूरी जानकारी दर्ज होती है, ठीक उसी तरह

NP

Thamir·Correspondent·11 Jan 2025· 2 min read

PM किसान सम्मान निधि चाहिए तो ये करना ही होगा

PM किसान सम्मान निधि चाहिए तो ये करना ही होगा

लखनऊ । किसानों को अब एक नई पहचान मिलने वाली है। केंद्र की मोदी सरकार आधार की तर्ज पर अब फार्मर ID कार्ड बना रही है। जैसे आधार कार्ड में देश के किसी भी नागरिक की पूरी जानकारी दर्ज होती है, ठीक उसी तरह फार्मर ID कार्ड में किसानों की पूरी जानकारी दर्ज होगी। पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा लेने के लिए अब किसानों के पास फार्मर ID होना जरूरी होगा। जिस भी किसान के पास ID नहीं होगी, वो पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि का फायदा नहीं ले पाएंगे। आपको बता दें सरकार तीन किश्तों में हर सार किसानों को 6 हजार रुपये की राशि देती है।

ये भी पढ़े - सबसे गर्म साल रहा 2024, वजह बहुत हैरान करने वाली है
सरकार ने 10 राज्यों को निर्देश दिया है कि वो किसानों की ID बनवाएं। डिजिटल कृषि मिशन के तहत आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ID बनाने की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। अगर किसान पहली बार पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो उन्हें किसान रजिस्ट्री से किसान आईडी बनवानी होगी। सरकार ने अगले तीन सालों में 11 करोड़ किसानों का ID कार्ड बनवाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 30 लाख फार्मर ID कार्ड बनाए जा चुके हैं। सरकार ने अगले दो वर्षों में देश भर में डिजिटल फसल सर्वेक्षण शुरू करने की योजना बनाई है।

ये भी पढ़े -प्याज और लहसुन की खेती से लाखों की कमाई

फार्मर ID कार्ड बनाने का मकसद

किसान का फार्मर ID कार्ड बनने के बाद बार-बार KYC की झंझट खत्म हो जाएगा। एक बार ये पहचान पत्र बनने के बाद, सभी योजनाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकेगा। सरकार की इस नई पहल से किसानों को बिना रुकावट काफी मदद मिलने वाली है।

कैसे बनेगा फार्मर ID कार्ड

ID कार्ड के आवेदन करने के लिए किसानों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, खसरा नंबर, जमीन गाटा, और जमीन खतौनी की आवश्यकता होगी। उत्तर प्रदेश के किसान upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/ पोर्टल पर जाकर किसान ID कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

News Potli.
Clip & Share
“

— PM किसान सम्मान निधि चाहिए तो ये करना ही होगा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs