News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. PM Modi बोले 'लोगों में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ी है. इसलिए, बागवानी, डेयरी और फिशरी सेक्टर्स में किया गया काफी इंवेस्टमेंट'
एग्री बुलेटिन

PM Modi बोले 'लोगों में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ी है. इसलिए, बागवानी, डेयरी और फिशरी सेक्टर्स में किया गया काफी इंवेस्टमेंट'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "कृषि और ग्रामीण समृद्धि" पर बजट के बाद वेबिनार में शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक ऐसे भारत के निर्माण में जुटे हैं, जहां किसान समृद्ध हो, किसान सशक्त ह

NP

Pooja Rai·Correspondent·01 Mar 2025· 3 min read

PM Modi बोले 'लोगों में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ी है. इसलिए, बागवानी, डेयरी और फिशरी सेक्टर्स में किया गया काफी इंवेस्टमेंट'

PM Modi बोले 'लोगों में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ी है. इसलिए, बागवानी, डेयरी और फिशरी सेक्टर्स में किया गया काफी इंवेस्टमेंट'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "कृषि और ग्रामीण समृद्धि" पर बजट के बाद वेबिनार में शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक ऐसे भारत के निर्माण में जुटे हैं, जहां किसान समृद्ध हो, किसान सशक्त हो. हमारा प्रयास है कि कोई किसान पीछे न छूटे. हमारा फोकस कम कृषि‍ उत्‍पादन वाले जिलों के विकास पर केंद्र‍ित है.
उन्होंने कहा कि आज लोगों में पोषण को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है. इसलिए, बागवानी, डेयरी और फिशरी प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए इन सेक्टर्स में काफी इंवेस्टमेंट किया गया है. फल और सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा भी की गई है.

वेबिनार का उद्देश्य इस वर्ष की बजट घोषणाओं के प्रभावी कार्यान्वयन की रणनीति बनाने पर केंद्रित चर्चा के लिए प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाना है. कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि पर जोर देने के साथ, सत्र बजट के दृष्टिकोण को कार्रवाई योग्य परिणामों में बदलने के लिए सहयोग को बढ़ावा देगा. वेबिनार में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधियों और विषय वस्तु विशेषज्ञ शामिल हुए, ताकि कोशिशों को संरेखित किया जा सके और प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा दिया जा सके.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत करोड़ों गरीबों को घर दिया जा रहा है. स्वामित्व योजना से संपत्ति मालिकों को ‘Record of Rights’ मिला है.

हमने सेल्फ हेल्प ग्रूप की आर्थिक ताकत बढ़ाई है. हमने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है. हमारे प्रयासों से सवा करोड़ से ज्यादा बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं. पीएम मोदी ने मत्‍स्य पालन को लेकर भी बयान देते हुए क्षेत्र के एक्‍सपर्ट्स से इसे सस्‍टेनेबल बनाने का आह्वान किया. उन्‍होंने कहा कि हमारा लक्ष्‍य ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को आगे बढ़ाना है.

ये भी पढ़ें - IIWBR करनाल ने गेहूं के बुआई के लिए जारी किए सुझाव

कहा कि हम दो बड़े लक्ष्यों की ओर एक साथ बढ़ रहे हैं - पहला- कृषि सेक्टर का विकास और दूसरा- हमारे गांवों की समृद्धि. पीएम किसान सम्मान निधि योजना 6 साल पहले लागू की गई थी. इस योजना के तहत लगभग पौने 4 लाख करोड़ रुपए किसानों को मिल चुके हैं. इतनी राशि करीब-करीब 11 करोड़ किसानों के खाते में सीधे पहुंचाई गई है.

पीएम मोदी ने कहा कि हमने एक किसान केंद्रित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है, ताकि देशभर के किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंच सके. आज भारत का कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है. 10-11 साल पहले जो कृषि उत्पादन 265 मिलियन टन के करीब था, वो अब बढ़कर 330 मिलियन टन से ज्यादा हो गया है. ये हमारी सरकार के बीज से बाजार तक की अप्रोच का परिणाम है.

News Potli.
Clip & Share
“

— PM Modi बोले 'लोगों में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ी है. इसलिए, बागवानी, डेयरी और फिशरी सेक्टर्स में किया गया काफी इंवेस्टमेंट'

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs