News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. PM Fasal Bima Yojana का पैसा खाते में आया या नहीं, ऐसे चेक करें
एग्री बुलेटिन

PM Fasal Bima Yojana का पैसा खाते में आया या नहीं, ऐसे चेक करें

देश के किसानों के लिए आज अहम दिन है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझुनूं से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी की फसल के बीमा क्लेम की पहली किस्त ट्रांसफर की।

NP

Jalish·Reporter·11 Aug 2025· 2 min read

PM Fasal Bima Yojana का पैसा खाते में आया या नहीं, ऐसे चेक करें

PM Fasal Bima Yojana का पैसा खाते में आया या नहीं, ऐसे चेक करें

देश के किसानों के लिए आज अहम दिन है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझुनूं से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी की फसल के बीमा क्लेम की पहली किस्त ट्रांसफर की।

इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। पीएम फसल बीमा योजना के तहत 35 लाख किसानों के खाते में 3900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया है। इसके तहत मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों के किसानों को फसल बीमा राशि वितरित की गई। इसमें सबसे अधिक 1200 करोड़ रुपये राजस्थान के किसानों को दिए गए। रबी 2024-25 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त DBT के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई।

इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा के चलते फसल को होने वाले नुकसान के बदले मुआवजा मिलता है। केंद्र सरकार की इस योजना का फायदा करोड़ों किसान उठा रहे हैं। रबी की फसल यानी सर्दियों की फसल के लिए जिन किसानों ने बीमा कराया था, और फसल को नुकसान होने के बाद क्लेम किया, उनके खातों में आज पैसा भेजा गया है। राजस्थान के अलग-अलग जिलों से करीब 35000 किसान इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यही नहीं देश के 23 राज्यों के किसान भी इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।

कृषि मंत्री ने क्या कहा?

कार्यक्रम से पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ये योजना आपदा पीड़ित किसानों के लिए वरदान बन गई है। किसानों को पैसा समय पर मिले, इसके लिए हमने तय किया है कि, अगर बीमा कंपनी क्लेम के बाद निर्धारित समय-सीमा में पैसा जमा नहीं करती, तो उसे 12% ब्याज देना पड़ेगा जो सीधे किसान के खाते मेंल जाएगा।

PMFBY का पैसा मिला या नहीं, कैसे चेक करें?

नंबर 1. आपको पीएम बीमा किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

नंबर 2. होम पेज पर आपको फार्मर कॉर्नर ऑप्शन पर जाना होगा।

नंबर 3. अब आपको यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर अपना लॉगिन करना होगा।

नंबर 4. यहां दिए गए किसान क्लेम स्टेटस (Kisan Clam Status) या एप्लीकेशन स्टेटस (Application Status) पर क्लिक करें।

नंबर 5. यहां मांगी गई डिटेल्स जैसे पॉलिसी नंबर, आधार नंबर वगैरह भरें, आखिरे में आपको स्टेटस दिख जाएगा।

वीडियो: सोलर के जरिए कम्युनिटी फार्मिंग से कैसे अच्छी आमदनी कर रहे बिहार के किसान?

News Potli.
Clip & Share
“

— PM Fasal Bima Yojana का पैसा खाते में आया या नहीं, ऐसे चेक करें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculturefarmerPm fasal bima yojnaShivraj Singh Chouhan
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs