Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

PM मोदी ने राजस्थान को मेगा सिंचाई परियोजना दी सौगात, 21 जिलों तक पहुंचेगा पानी

राजस्थान। “मैं देख रहा हूँ कि आने वाले समय में राजस्थान में पानी की कमी नहीं होगी। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में राजस्थान के हर घर में नल से जल पहुंचेगा। इस समझौते से हरियाणा और राजस्थान दोनों क

NP

Thamir· Correspondent

17 दिसंबर 2024· 2 min read

PM मोदी ने राजस्थान को मेगा सिंचाई परियोजना दी सौगात, 21 जिलों तक पहुंचेगा पानी

PM मोदी ने राजस्थान को मेगा सिंचाई परियोजना दी सौगात, 21 जिलों तक पहुंचेगा पानी

राजस्थान। “मैं देख रहा हूँ कि आने वाले समय में राजस्थान में पानी की कमी नहीं होगी। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में राजस्थान के हर घर में नल से जल पहुंचेगा। इस समझौते से हरियाणा और राजस्थान दोनों को फायदा होगा।” यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दादिया में आयोजित जनसभा में संबोधित करते हुए कही।

ये भी पढ़ें - आवेदन के लिए बचे तीन दिन, UP सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% से 80% की सब्सिडी दे रही है

राजस्थान सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सबसे बड़े सिंचाई प्रोजेक्ट 'पूर्वी राजस्थान नहर (ERCP) परियोजना' की आधारशिला रखी। इस नहर से राजस्थान के 21 जिलों के पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे राजस्थान और मध्यप्रदेश दोनों के विकास में तेजी आएगी। यह परियोजना राजस्थान के पानी के स्थायी समाधान का रास्ता होगी।

इस परियोजना में पार्वती, काली सिंध, बाण गंगा, रूपरेल, गंभीरि मेज, चम्बल और इसकी सहायक नदियों को जोड़ा गया है। साथ ही इस परियोजना के तहत झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर समेत 21 नए गठित जिलों में पानी पहुंचाया जाएगा।

NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min