News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. 35 रुपये किलो प्याज बेच रही सरकार, जानिए किन शहरों में मिल रहा सस्ता प्याज
बाजार

35 रुपये किलो प्याज बेच रही सरकार, जानिए किन शहरों में मिल रहा सस्ता प्याज

केंद्र सरकार ने 2026 के लिए करीब 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार किया है। जरूरत के हिसाब से इसे उन शहरों में भेजा जा रहा है, जहां प्याज की कीमतें ज्यादा हैं। बिक्री NCCF, NAFED, केंद्रीय भंडार और मोबाइल वैन के जरिए की जा रही है।

Pooja Rai

Pooja Rai·07 Sep 2026

35 रुपये किलो प्याज बेच रही सरकार, जानिए किन शहरों में मिल रहा सस्ता प्याज

प्याज की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक से 35 रुपये किलो की दर पर प्याज बेचना शुरू किया है। सरकार के मुताबिक, अब तक 17 शहरों में करीब 4,000 टन प्याज बेचा जा चुका है।

सरकार NCCF और NAFED के जरिए यह प्याज बेच रही है। प्याज को उत्पादक राज्यों से बड़े शहरों तक पहुंचाने के लिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ और ट्रकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक दिल्ली-NCR, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, पंजाब और ओडिशा समेत कई राज्यों में इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। सरकार ने 1 सितंबर को बताया था कि बफर प्याज की सप्लाई 19 शहरों तक बढ़ाई गई है।

1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक

केंद्र सरकार ने 2026 के लिए करीब 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार किया है। जरूरत के हिसाब से इसे उन शहरों में भेजा जा रहा है, जहां प्याज की कीमतें ज्यादा हैं। बिक्री NCCF, NAFED, केंद्रीय भंडार और मोबाइल वैन के जरिए की जा रही है।

कीमतों में कितनी राहत?

सरकार के मुताबिक, बफर प्याज की बिक्री से कुछ जगहों पर कीमतों में 2-3 रुपये प्रति किलो तक की कमी आई है। हालांकि, 5 सितंबर को दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव करीब 58 रुपये किलो और चेन्नई में 63 रुपये किलो था।

नई खरीफ प्याज की फसल की आवक अक्टूबर के मध्य से बढ़ने की उम्मीद है। इससे बाजार में प्याज की सप्लाई बढ़ सकती है और आने वाले दिनों में कीमतों में और राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— 35 रुपये किलो प्याज बेच रही सरकार, जानिए किन शहरों में मिल रहा सस्ता प्याज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Onion Price HikeKanda expressOnion FarmersOnion rate
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs