News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. NHB बैठक में बड़े फैसले: किसानों को तकनीक, बाजार और कोल्ड स्टोरेज से जोड़ेगी सरकार
एग्री बुलेटिन

NHB बैठक में बड़े फैसले: किसानों को तकनीक, बाजार और कोल्ड स्टोरेज से जोड़ेगी सरकार

सरकार का लक्ष्य है कि बागवानी क्षेत्र को मजबूत बनाया जाए, किसानों को ज्यादा फायदा मिले, उत्पाद बर्बाद न हों और तकनीक के इस्तेमाल से खेती को अधिक लाभदायक बनाया जाए।

NP

Pooja Rai·Correspondent·05 Dec 2025· 2 min read

NHB बैठक में बड़े फैसले: किसानों को तकनीक, बाजार और कोल्ड स्टोरेज से जोड़ेगी सरकार

NHB बैठक में बड़े फैसले: किसानों को तकनीक, बाजार और कोल्ड स्टोरेज से जोड़ेगी सरकार

सरकार का लक्ष्य है कि बागवानी क्षेत्र को मजबूत बनाया जाए, किसानों को ज्यादा फायदा मिले, उत्पाद बर्बाद न हों और तकनीक के इस्तेमाल से खेती को अधिक लाभदायक बनाया जाए।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की 33वीं बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

योजनाएं समय पर और किसान-केंद्रित हों
बैठक में मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि किसानों को सब्सिडी सही समय पर मिले और किसी तरह की शिकायत न आए। उन्होंने साफ कहा कि छोटे किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलना चाहिए ताकि उनकी आय बढ़ सके।

बागवानी उत्पाद जल्दी खराब न हों, इसके लिए रणनीति
मंत्री ने बताया कि कई बागवानी उत्पाद जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे किसानों को नुकसान होता है। इसलिए अब ऐसी रणनीति बनाई जाएगी जिससे इन उत्पादों की शेल्फ लाइफ यानी टिकाऊ क्षमता बढ़ाई जा सके। इसके लिए कोल्ड-चेन, स्टोरेज और टेक्नोलॉजी पर फोकस किया जाएगा। साथ ही उन्होंने NHB को किसानों के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम चलाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - तेल पेराई मिल पर बिहार सरकार दे रही है बड़ी सब्सिडी, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

क्लस्टर मॉडल और नई तकनीक पर जोर
बैठक में कई योजनाओं की समीक्षा हुई, जिनमें वाणिज्यिक बागवानी विकास योजना, कोल्ड-चेन इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम (CDP) और क्लीन प्लांट प्रोग्राम, जिससे किसान को बीमारियों से मुक्त पौध सामग्री मिले जैसी योजनाएँ शामिल हैं।मंत्री ने कहा कि इससे उत्पादकता, गुणवत्ता और बाजार से जुड़ाव बढ़ेगा।

तकनीकी पुस्तकों का विमोचन
इस मौके पर शिवराज सिंह ने जैविक खेती, उन्नत तकनीक और गुड एग्रीकल्चर प्रैक्टिस पर आधारित किताबों का भी विमोचन किया। ये किताबें किसानों और कृषि उद्यमियों के लिए उपयोगी साबित होंगी। मंत्री ने कहा कि NHB को राज्यवार रोडमैप बनाकर काम करना चाहिए ताकि किसान बेहतर बाजार, कोल्ड चेन नेटवर्क और मूल्य संवर्धन सुविधाओं से जुड़ सकें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— NHB बैठक में बड़े फैसले: किसानों को तकनीक, बाजार और कोल्ड स्टोरेज से जोड़ेगी सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsagriculture technologykheti kisanimarket and cold storageNews PotliNHB meetingShivraj Singh Chouhan
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs