News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. नेपाल में आज National Mourning Day, 1,342 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता
मौसम-बेमौसम

नेपाल में आज National Mourning Day, 1,342 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता

नेपाल में अब तक 1,342 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3,992 लोग अभी भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। वहीं, 9,159 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित इलाकों में Search and Rescue Operation अभी भी जारी है, खासकर Rasuwa और Hydropower Projects के आसपास।

Pooja Rai

Pooja Rai·07 Sep 2026

नेपाल में आज National Mourning Day, 1,342 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता

नेपाल आज 26 अगस्त को आई विनाशकारी Bhotekoshi River Flood में जान गंवाने वाले लोगों की याद में National Mourning Day मना रहा है। यह शोक दिवस बाढ़ के 13वें दिन मनाया जा रहा है, जो हिंदू परंपरा में दिवंगत लोगों के लिए किए जाने वाले 13वें दिन के संस्कार से जुड़ा है। इस मौके पर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है।

नेपाल में अब तक 1,342 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3,992 लोग अभी भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। वहीं, 9,159 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित इलाकों में Search and Rescue Operation अभी भी जारी है, खासकर Rasuwa और Hydropower Projects के आसपास।

मृतकों की पहचान के लिए DNA Testing भी की जा रही है। अब तक 2,376 लोगों के DNA Samples लिए जा चुके हैं। वहीं, प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए Drone के जरिए Food Supply भी शुरू की गई है।

यह Flash Flood 26 अगस्त को Bhotekoshi River Basin में ग्लेशियर और बर्फ-चट्टानों के बड़े मलबे के खिसकने के बाद आई थी। इस बाढ़ ने घरों, सड़कों, पुलों और Hydropower Projects को भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ के करीब दो हफ्ते बाद भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।

नेपाल में बाढ़ की तबाही का Ground Report यहां देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— नेपाल में आज National Mourning Day, 1,342 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Nepal FloodNepalNational Mourning DayFlood
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
IMD Weather Update: अगले 7 दिन इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम-बेमौसम

IMD Weather Update: अगले 7 दिन इन राज्यों में बारिश की संभावना

बिहार में 7-8 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। बिहार में बिजली गिरने और तेज गरज-चमक को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह है।

Pooja Rai·07 Sep 2026
यूपी में अगले 2 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? किसानों के लिए जारी हुई खास एडवाइजरी
मौसम-बेमौसम

यूपी में अगले 2 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? किसानों के लिए जारी हुई खास एडवाइजरी

उपकार की क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में बताया गया कि 4 से 10 सितंबर के दौरान प्रदेश के ज्यादातर कृषि क्षेत्रों में बारिश सामान्य या सामान्य से ज्यादा रह सकती है। कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक, जबकि कई क्षेत्रों में सामान्य से थोड़ा कम रहने का अनुमान है।

News Potli·04 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs