News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. National Mission on Natural Farming से मिलेगा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
एग्री बुलेटिन

National Mission on Natural Farming से मिलेगा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

National Mission on Natural Farming यानी राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन भारत सरकार द्वारा 2024 में शुरू की गई योजना है. यह योजना पूरे देश में मिशन मोड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ग

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Jan 2025· 3 min read

National Mission on Natural Farming से मिलेगा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

National Mission on Natural Farming से मिलेगा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

National Mission on Natural Farming यानी राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन भारत सरकार द्वारा 2024 में शुरू की गई योजना है. यह योजना पूरे देश में मिशन मोड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है. इसका उद्देश्य सभी के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्राकृतिक खेती के तरीकों को बढ़ावा देना है. इस मिशन का उद्देश्य किसानों को खेती की इनपुट लागत और बाहर से खरीदे गए इनपुट पर निर्भरता कम करने में सहायता करना भी है.

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को कृषि पद्धतियों को वैज्ञानिक रूप से पुनर्जीवित करने और मजबूत बनाने के लिए शुरू किया गया है ताकि किसान परिवारों और उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता, जलवायु लचीलापन और स्वस्थ भोजन मिल सके.
प्राकृतिक खेती से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और विविध फसल प्रणालियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 करोड़ किसानों तक पहुँचने का लक्ष्य
इस मिशन के तहत सरकार 2026 तक इच्छुक ग्राम पंचायतों के 15,000 समूहों में इंप्लीमेंट करेगी. सरकार का 1 करोड़ (10 मिलियन) किसानों तक पहुँचने का और 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती शुरू करने का लक्ष्य है. इसके अलावा, किसानों को उपयोग के लिए तैयार जैविक उर्वरकों की आसान उपलब्धता और पहुंच प्रदान करने के लिए आवश्यकता आधारित 10,000 जैव-इनपुट संसाधन केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें - डेयरी क्षेत्र में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएं…कृषि मंत्री की NDDB से अपील

किसानों को दी जाएगी ट्रेनिंग
इसके अंतर्गत, कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), कृषि विश्वविद्यालयों (एयू) और किसानों के खेतों पर लगभग 2000 एनएफ मॉडल प्रदर्शन फार्म स्थापित किए जाएंगे, और इन्हें अनुभवी और प्रशिक्षित किसान मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा सहायता दिये जाने की बात कही गई है. इच्छुक किसानों को उनके गांवों के निकट केवीके, कृषि विश्वविद्यालयों और व्यावहारिक एनएफ किसानों के खेतों में एनएफ पैकेज की कार्यप्रणाली, एनएफ इनपुट की तैयारी आदि पर मॉडल प्रदर्शन फार्मों में ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

30,000 कृषि सखियाँ भी काम करेंगी
इस योजना के तहत 18.75 लाख प्रशिक्षित इच्छुक किसान अपने पशुओं का उपयोग करके या जैव-इनपुट संसाधन केंद्रों से खरीद कर जीवामृत, बीजामृत आदि जैसे इनपुट तैयार करेंगे. क्लस्टरों में इच्छुक किसानों के बीच जागरूकता पैदा करने, उन्हें संगठित करने और उनकी सहायता करने के लिए 30,000 कृषि सखियों/सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) को तैनात किया जाएगा.

ये भी पढ़ें - भारत ने 2030 तक 10,000 GI products के रजिस्ट्रेशन का रखा लक्ष्य

इसका लाभ क्या है?
प्राकृतिक कृषि पद्धतियों से किसानों को खेती की इनपुट लागत और बाहर से खरीदे गए इनपुट पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी, साथ ही मृदा स्वास्थ्य, उर्वरता और गुणवत्ता को पुनर्जीवित करने और जलभराव, बाढ़, सूखा आदि जैसे जलवायु जोखिमों के प्रति लचीलापन बनाने में मदद मिलेगी.

यह मिशन किसानों को कीटनाशकों आदि के संपर्क में आने से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को भी कम करेगी और किसानों के परिवारों को स्वस्थ और पौष्टिक भोजन मिलेगा. इसके अलावा, प्राकृतिक खेती के माध्यम से, भावी पीढ़ियों को एक स्वस्थ धरती माता विरासत में मिलेंगी.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— National Mission on Natural Farming से मिलेगा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNational Mission on Natural FarmingNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs