News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. MSP पर कपास बेचना अब होगा आसान, केंद्र सरकार ने लॉन्च किया “कपास किसान” एप
एग्री बुलेटिन

MSP पर कपास बेचना अब होगा आसान, केंद्र सरकार ने लॉन्च किया “कपास किसान” एप

केंद्र सरकार ने कपास किसानों के लिए “कपास किसान” मोबाइल एप लॉन्च किया है। इसे भारतीय कपास निगम (CCI) ने विकसित किया है। एप के जरिए किसान एमएसपी पर कपास बेचने के लिए आसानी से पंजीकरण कर सकेंगे, स्लॉट ब

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Sep 2025· 3 min read

MSP पर कपास बेचना अब होगा आसान, केंद्र सरकार ने लॉन्च किया “कपास किसान” एप

MSP पर कपास बेचना अब होगा आसान, केंद्र सरकार ने लॉन्च किया “कपास किसान” एप

केंद्र सरकार ने कपास किसानों के लिए “कपास किसान” मोबाइल एप लॉन्च किया है। इसे भारतीय कपास निगम (CCI) ने विकसित किया है। एप के जरिए किसान एमएसपी पर कपास बेचने के लिए आसानी से पंजीकरण कर सकेंगे, स्लॉट बुक कर पाएंगे और भुगतान की स्थिति ट्रैक कर सकेंगे। इसमें कपास की गुणवत्ता, स्वीकृत मात्रा और भुगतान की जानकारी रियल टाइम में मिलेगी। एप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसका उद्देश्य किसानों को बिचौलियों से बचाकर उनकी फसल का सही मूल्य दिलाना और खरीद प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी व तेज़ बनाना है।

नई दिल्ली। कपास किसानों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने एक नया मोबाइल एप “कपास किसान (Kapas Kisan)” लॉन्च किया है। इस एप को भारतीय कपास निगम (CCI) ने तैयार किया है। एप का मकसद है – किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) आसानी से दिलाना और खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और तेज़ बनाना।

एप लॉन्च करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह एप डिजिटल इंडिया की दिशा में एक अहम कदम है। अब कपास बेचने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण से लेकर भुगतान की जानकारी तक हर चरण अब डिजिटल हो गया है। इससे एमएसपी पर कपास खरीद समय पर और निष्पक्ष तरीके से हो पाएगी। यह किसानों को मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से भी बचाएगा।

एप की खासियतें
किसान सीधे इस एप के जरिए एमएसपी पर कपास बेचने के लिए पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कर सकेंगे।
खरीद केंद्रों पर भीड़ और लंबी लाइनों से बचने के लिए किसान अपने हिसाब से डिजिटल स्लॉट बुकिंग कर पाएंगे।
कपास की गुणवत्ता जांच, स्वीकृत मात्रा और भुगतान प्रक्रिया की जानकारी किसानों को रियल टाइम में मिलती रहेगी।
किसान अपने भुगतान की स्थिति एप में आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
एप का इंटरफेस बिल्कुल आसान है और यह कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - एथेनॉल उत्पादन में चीनी मिलों को मिली खुली छूट

किसानों को कैसे होगा फायदा?
इस एप से किसानों को सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि अब उन्हें फसल बेचने के लिए बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें अपनी फसल का सही मूल्य मिलेगा और खरीद केंद्रों पर कागजी काम भी कम होगा। साथ ही, समय की बचत होगी और पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होगी।सरकार का मानना है कि इस एप से न केवल किसानों की दिक्कतें कम होंगी, बल्कि डिजिटल इंडिया के विज़न को भी रफ्तार मिलेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— MSP पर कपास बेचना अब होगा आसान, केंद्र सरकार ने लॉन्च किया “कपास किसान” एप

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsKapas Kisankheti kisaniNews Potlitextile ministryकपास किसानखेती किसानीभारतीय कपास निगम (CCI)
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs