Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. MSP लागू करवाने के लिए राजस्थान के 45,537 गांव बंद
एग्री बुलेटिन

MSP लागू करवाने के लिए राजस्थान के 45,537 गांव बंद

MSP की मांग को लेकर देशभर में अलग-अलग जगहों पर किसान अपने-अपने तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में जहां MSP की मांग को लेकर जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 65 दिनों से आमरण अनशन पर हैं, वहीं दू

NP

Thamir· Correspondent

29 जनवरी 2025· 2 min read

kisan aanlodan rajsthanMSPmsp guarantee
MSP लागू करवाने के लिए राजस्थान के 45,537 गांव बंद

MSP लागू करवाने के लिए राजस्थान के 45,537 गांव बंद

MSP की मांग को लेकर देशभर में अलग-अलग जगहों पर किसान अपने-अपने तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में जहां MSP की मांग को लेकर जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 65 दिनों से आमरण अनशन पर हैं, वहीं दूसरी तरफ आज राजस्थान के करीब 45,537 गांवों में भी लोग MSP की मांग कर रहे हैं। टोंक जिले के 1120 गांवों में तो बंद का ऐलान किया गया है। इन गांवों से किसानों ने शहरों में दूध, फल-सब्जियां नहीं भेजी हैं।

ये भी पढ़ें - नहर की मरम्मत के लिए सरकार दें रही सब्सिडी, तरीका भी जान लीजिए

प्रदेश के किसानों ने इस आंदोलन को 'हर खेत को पानी और हर फसल को दाम' का नारा दिया है। टोंक के इन गांवों को 35 जिलों के किसानों का समर्थन भी मिल रहा है। आपको बता दें कि सबसे पहले पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। धीरे-धीरे देश के दूसरे राज्यों से भी पंजाब के किसानों को समर्थन मिला।

न्यूज पोटली से बात करते हुए राजस्थान के किसान नेता अमर पाल जाट ने कहा कि अगर इस आंदोलन के बाद सरकार MSP लागू करने को लेकर कोई पहल नहीं करती है, तो हम बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। हमने एक दिवसीय गांव बंद का ऐलान किया है। आज गांव का कोई भी सामान शहरों में नहीं भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें - UP-AGREES का 4 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू, इससे किसानों को क्या फायदा?

MSP क्या है?

MSP के तहत सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य, वह न्यूनतम दर है जिस पर सरकारी एजेंसियां किसानों से फसलें खरीदती हैं। किसान न्यूनतम दर पर खरीदी न होने के कारण नुकसान का भी सामना करते हैं। इसलिए पिछले लंबे समय से किसान MSP के तहत फसल को खरीदने की मांग कर रहे हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— MSP लागू करवाने के लिए राजस्थान के 45,537 गांव बंद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs