News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. MSP की मांग को लेकर आम किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली
एग्री बुलेटिन

MSP की मांग को लेकर आम किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली

मध्य प्रदेश में आम किसान यूनियन अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग पंचायतों में ट्रैक्टर रैली निकाल रहा है। इसी क्रम में यूनियन में बुधवार को हरदा जिले के धानवानीमा, जीजगांव, राता तलाई, हेमापुर, में ट्रैक्टर

NP

Jalish·Reporter·08 Oct 2025· 2 min read

MSP की मांग को लेकर आम किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली

MSP की मांग को लेकर आम किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली

मध्य प्रदेश में आम किसान यूनियन अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग पंचायतों में ट्रैक्टर रैली निकाल रहा है। इसी क्रम में यूनियन में बुधवार को हरदा जिले के धानवानीमा, जीजगांव, राता तलाई, हेमापुर, में ट्रैक्टर रैली निकी और अपनी मांगों को लेकर सचिव को ज्ञापन सौंपा।

आंदोलन के पहले चरण में किसान पंचायत स्तर पर ट्रेक्टर रैली और बैठकों का आयोजन कर रहे हैं, जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। किसान गांव-गांव जाकर सरपंच और सचिवों को ज्ञापन सौंप रहे हैं। इसके बाद किसान जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन देंगे। किसानों का कहना है, मध्यप्रदेश का किसान आज गहरी निराशा और आक्रोश की स्थिति में है. आधे प्रदेश में खरीफ की फसलें अतिवृष्टि, कीट और बीमारियों से पूरी तरह चौपट हो चुकी हैं. लेकिन सरकार की ओर से समर्थन मूल्य पर खरीदी की जगह भावांतर से सोयाबीन खरीदी का ऐलान कर दिया गया है।

सभी फसलों पर MSP की मांग

आम किसान यूनियन के संस्थापक सदस्य सुनील गोल्या का कहना है अतिवृष्टि, कीट और रोगों से बर्बाद फसलों का तुरंत सर्वे कर मुआवजा दिया जाए। भावांतर योजना को समाप्त कर सोयाबीन और मक्का समेत सभी फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की जाए। साल 2018 की भावांतर योजना की बकाया राशि किसानों को दी जाए।

आम किसान यूनियन की प्रमुख मांगें

1. अतिवृष्टि, कीट और वायरस से नष्ट हुई फसलों का तुरंत सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाए।

2. वर्तमान में लागू की गई भावांतर योजना को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए और सभी फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाए।

3. वर्ष 2018 के भावांतर की बकाया राशि जल्द से जल्द किसानों को दी जाए।

4. रासायनिक उर्वरक डीएपी और यूरिया की उपलब्धता हर पंचायत स्तर पर समिति के माध्यम से किसानों को मिले।

5. पंचायत राता तलाई मे बेसहारा मवेशीयो से किसनों की फसलें बर्बाद हो रही हैं, और सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं, उनका उचित प्रबंधन गौशालाओं में किया जाए।

News Potli.
Clip & Share
“

— MSP की मांग को लेकर आम किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
aam kisan unionfarmer protestMSPtractor rally
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs