News Potli
एग्री बुलेटिन

MP सरकार किसानों को दिए 36 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज

मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ और रबी सीजन की फसलों की पैदावार और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए 36 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज किसानों को दिए हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले उपज

NP

Thamir·Correspondent·13 Feb 2025· 2 min read

MP सरकार किसानों को दिए 36 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज

MP सरकार किसानों को दिए 36 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज

मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ और रबी सीजन की फसलों की पैदावार और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए 36 लाख क्विंटल से अधिक प्रमाणित बीज किसानों को दिए हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले उपज से अधिक मूल्य दिलाना है।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश की प्रमुख भूमिका से भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का लक्ष्य होगा साकार

कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि भारत सरकार ने अधिसूचित बीज अधिनियम 1966 के तहत बीज प्रमाणीकरण संस्था का गठन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य गुणवत्ता वाले बीजों का प्रमाणीकरण करना है, जिससे प्रदेश में फसलों की उत्पादकता बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें - क्या है डिजिटल कृषि मिशन?

कृषि मंत्री एदल सिंह का कहना है कि पिछले एक वर्ष में, बीज प्रमाणीकरण संस्था ने बहुत अच्छे काम किए हैं। खरीफ-2024 सीजन में 1.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 15 लाख क्विंटल बीज प्रमाणित किए गए। रबी सीजन में 1.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 21.86 लाख क्विंटल बीज प्रमाणित किए गए। ग्रीष्म-2024 में 9021 हेक्टेयर क्षेत्र में 85 हजार क्विंटल बीज प्रमाणित किया गया। इस तरह से करीब 36 लाख क्विंटल प्रमाणित बीजों की किसानों ने बुवाई की है.

इसके अलावा, बीज प्रमाणीकरण संस्था ने 2डी क्यूआर कोड का उपयोग शुरू किया है, जिसे स्कैन करने पर प्रमाणित बीज लॉट की जानकारी मिल जाती है, जैसे बीज लॉट की जानकारी, फसल, किस्म, पैकिंग साइज, और बीज परीक्षण परिणाम।

किसान अब https://seedtrace.gov.in/ पोर्टल से बीजोत्पादन कार्यक्रम और बीज ट्रेसेबिलिटी ऑथेंटिकेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

kheti kisanimadhyapradeshNews Potliquintals of certified seedsseed
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min