News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. मध्य प्रदेश में मूंग खरीद ने बनाया रिकॉर्ड, 5.33 लाख टन की हुई सरकारी खरीद
बाजार

मध्य प्रदेश में मूंग खरीद ने बनाया रिकॉर्ड, 5.33 लाख टन की हुई सरकारी खरीद

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने शुरुआत में 2026 सीजन के लिए 4.54 लाख टन गर्मी की मूंग खरीद को मंजूरी दी थी। बाद में किसानों के हित को देखते हुए इसमें 84,492 टन की अतिरिक्त खरीद की मंजूरी दी गई।

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Aug 2026

मूंग खरीद

मूंग खरीद

मूंग की खेती करने वाले मध्य प्रदेश के किसानों के लिए इस बार सरकारी खरीद काफी राहत भरी रही। गर्मी सीजन 2026 में सरकार ने किसानों से रिकॉर्ड 5.33 लाख टन मूंग की खरीद की है। इससे किसानों को अपनी उपज का सही दाम मिला। पिछले साल यानी 2025 में राज्य में करीब 3.93 लाख टन मूंग की खरीद हुई थी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने शुरुआत में 2026 सीजन के लिए 4.54 लाख टन गर्मी की मूंग खरीद को मंजूरी दी थी। बाद में किसानों के हित को देखते हुए इसमें 84,492 टन की अतिरिक्त खरीद की मंजूरी दी गई।

इसके बाद मध्य प्रदेश में मूंग खरीद की कुल मंजूर मात्रा 5,39,072 टन हो गई। खरीद की अवधि अब पूरी हो चुकी है और इस दौरान करीब 5.33 लाख टन मूंग सरकारी एजेंसियों ने खरीदी है।

सरकारी खरीद का काम NAFED और NCCF के जरिए किया गया। किसानों को उनकी मूंग की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने का मौका मिला, जिससे उन्हें बाजार भाव के मुकाबले बेहतर और तय कीमत मिलने में मदद हुई।

पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 1.40 लाख टन ज्यादा मूंग खरीदी गई है। सरकार के मुताबिक, रिकॉर्ड खरीद से मूंग किसानों को अपनी उपज का उचित दाम दिलाने में सीधा फायदा मिला है।

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश में मूंग खरीद ने बनाया रिकॉर्ड, 5.33 लाख टन की हुई सरकारी खरीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Madhya PradeshMoong Procurement
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs