News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से दो रुपए प्रति लीटर बढ़ जाएगी कीमत
एग्री बुलेटिन

Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से दो रुपए प्रति लीटर बढ़ जाएगी कीमत

मदर डेयरी ने दूध के दाम में फिर से बढ़ोतरी की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 30 अप्रैल यानी आज से दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। इस बढ़ोतरी की वजह बढ़ती इनपुट लागत और गर्मी यानी

Pooja Rai

Pooja Rai·30 Apr 2025· 3 min read

Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से दो रुपए प्रति लीटर बढ़ जाएगी कीमत

Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से दो रुपए प्रति लीटर बढ़ जाएगी कीमत

मदर डेयरी ने दूध के दाम में फिर से बढ़ोतरी की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि 30 अप्रैल यानी आज से दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। इस बढ़ोतरी की वजह बढ़ती इनपुट लागत और गर्मी यानी हीट वेव बताया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल जून के महीने में ही कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए थे।

मदर डेयरी ने बयान में कहा कि पिछले कुछ महीनों में दूध की कीमत 4-5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत और लू की स्थिति के कारण हुआ है। हम अपने किसानों की आजीविका का समर्थन करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें लागत का केवल आंशिक हिस्सा दर्शाती हैं, जिसका उद्देश्य किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों की समान रूप से सेवा करना है।

मदर डेयरी ने थोक में बेचे जाने वाले टोन्‍ड 1 लीटर दूध के पैकेट पर 2 रुपये बढ़ाए हैं। पहले यह पैकेट 54 रुपये का मिलता था। अब इसकी कीमत 56 रुपये होगी। इसके अलावा कंपनी ने 'प्रीमियम फुल क्रीम दूध (अल्ट्रा)' के 500 एमएल पैक पर कंपनी ने 1 रुपये दाम बढ़ाया है। अब इसकी नई कीमत 39 रुपये होगी। पहले यह 38 रुपये थी।

ये भी पढ़ें - सब्ज़ियों की खेती के लिए अपनायें ये तरीका…बढ़ेगा उत्पादन, डबल होगी कमाई

फुल क्रीम दूध में 1 रुपये की बढ़ोतरी
आपको बता दें कि फुल क्रीम दूध के 1000 मिली की कीमत 68 रुपये से बढ़ाकर 69 रुपये कर दी है, जो 1 रुपये की बढ़ोतरी दर्शाता है। वहीं, इसी कैटेगरी के 500 एमएल के पैक की कीमत 34 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दी है यानी इसमें भी 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, टोन्‍ड मिल्‍क के 1 लीटर पैक की कीमत 56 रुपये से बढ़ाकर 57 रुपये कर दी है, जबकि‍ इसी कैटेगरी के 500 एमएल के पैक की कीमतें 28 रुपये से बढ़ाकर 29 रुपये की गई हैं यानी दोनों पैक्स पर सिर्फ 1-1 रुपये ही बढ़ाया गया है।

काऊ मिल्‍क 2 रुपये महंगा हुआ
इसके अलावा, कंपनी ने डबल टोन्ड मिल्क (लाइव लाइट) के 1 लीटर पैक की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब नए पैक की कीमतें 49 रुपये के बजाय 51 रुपये होगी, जबकि‍ इसके 500 एमएल पैक की कीमत अब 25 रुपये की जगह 26 रुपये होगी यानी सिर्फ 1 रुपये की बढ़ोतरी। कंपनी ने गाय के दूध में भी बढ़ोतरी की है। अब 1 लीटर का काऊ मिल्‍क पैक 57 रुपये की जगह 59 रुपये का मिलेगा यानी 2 रुपये ज्‍यादा देने होंगे। वहीं, 500 एमएल के पैक पर अब उपभोक्‍ता को 29 रुपये की जगह 30 रुपये चुकाने होंगे यानी 1 रुपये ज्‍यादा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Mother Dairy ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से दो रुपए प्रति लीटर बढ़ जाएगी कीमत

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureamulkheti kisanimilk price hikeNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs