News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Mother Dairy के बाद अब Sudha Dairy ने भी बढ़ाये दूध के दाम, आज से लागू होंगे नए दाम
एग्री बुलेटिन

Mother Dairy के बाद अब Sudha Dairy ने भी बढ़ाये दूध के दाम, आज से लागू होंगे नए दाम

बिहार और झारखंड की प्रसिद्ध दूध ब्रांड सुधा डेयरी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. अभी कुछ सप्ताह पहले ही मदर डेयरी ने भी दाम बढ़ाए थे. सुधा की नई कीमतें 22 मई यानी आज से लागू होंगी. दूध के दाम में

Pooja Rai

Pooja Rai·22 May 2025· 2 min read

Mother Dairy के बाद अब Sudha Dairy ने भी बढ़ाये दूध के दाम, आज से लागू होंगे नए दाम

Mother Dairy के बाद अब Sudha Dairy ने भी बढ़ाये दूध के दाम, आज से लागू होंगे नए दाम

बिहार और झारखंड की प्रसिद्ध दूध ब्रांड सुधा डेयरी ने दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. अभी कुछ सप्ताह पहले ही मदर डेयरी ने भी दाम बढ़ाए थे. सुधा की नई कीमतें 22 मई यानी आज से लागू होंगी. दूध के दाम में 3 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड द्वारा जारी नया रेट 22 मई से दोनों राज्यों में लागू होगा. सुधा ने दूध के दाम में दो से तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है. इस वृद्धि से आम लोग अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं, जबकि सुधा डेयरी इसकी वजह दूध उत्पादन की बढ़ती लागत, पशुचारा की महंगाई और परिवहन खर्च में वृद्धि बता रही है. आपको बता दें कि हाल ही में मदर डेयरी ने भी प्रति लीटर करीब दो रुपये की बढ़ोतरी की थी.

फुल क्रीम मिल्क अब 65 रुपये प्रति लीटर होगा
बिहार स्टेट मिल्क कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड द्वारा जारी सुधा दूध के नए दामों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. नए रेट के अनुसार, फुल क्रीम मिल्क जो पहले 62 रुपये प्रति लीटर था, अब 65 रुपये प्रति लीटर होगा. सुधा शक्ति दूध की कीमत 55 रुपये के बजाय 57 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसके साथ ही काऊ मिल्क की कीमत 52 रुपये के बजाय 54 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. इसके अलावा खुदरा दूध विक्रेताओं का मार्जिन सुधा के सभी पैकेटों पर 15 पैसे बढ़ा दिया गया है.

ये भी पढ़ें - तूफान के बाद आम की फसल को भारी नुकसान, यूपी में आंधी बारिश से चौतरफा तबाही

दूध के अलावा अन्य उत्पादों के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं
सुधा डेयरी द्वारा जारी दूध के नए दामों के बाद आम लोगों में नाराजगी है. यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन एक लीटर दूध लेता है, तो उसे अगले महीने से दूध के विभिन्न पैकेटों पर प्रति माह 60 से 90 रुपये अधिक चुकाने होंगे. लोगों का कहना है कि जिन घरों में एक लीटर से अधिक दूध की खपत होती है, उनके लिए बढ़े हुए दाम जेब पर अतिरिक्त खर्च बढ़ाएगा. वहीं, सुधा डेयरी दूध उत्पादन की बढ़ती लागत को दाम वृद्धि का कारण बता रही है. हालांकि, सुधा ने दूध के अलावा अपने अन्य उत्पादों के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Mother Dairy के बाद अब Sudha Dairy ने भी बढ़ाये दूध के दाम, आज से लागू होंगे नए दाम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbiharjharkhandkheti kisanimilk price hikeNews Potlisudha dairyखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs