News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Monsoon 2025: IMD का दूसरा पूर्वानुमान..जून-सितंबर के दौरान 106% बारिश की संभावना
एग्री बुलेटिन

Monsoon 2025: IMD का दूसरा पूर्वानुमान..जून-सितंबर के दौरान 106% बारिश की संभावना

आईएमडी ने अपने दूसरे पूर्वानुमान में जून में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना जतायी है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने समय से एक हफ्ते पहले दस्तक दे दी है. महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में जमकर ब

NP

Pooja Rai·Correspondent·28 May 2025· 2 min read

Monsoon 2025: IMD का दूसरा पूर्वानुमान..जून-सितंबर के दौरान 106% बारिश की संभावना

Monsoon 2025: IMD का दूसरा पूर्वानुमान..जून-सितंबर के दौरान 106% बारिश की संभावना

आईएमडी ने अपने दूसरे पूर्वानुमान में जून में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना जतायी है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने समय से एक हफ्ते पहले दस्तक दे दी है. महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में जमकर बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए लॉन्ग रेंज फॉरकास्ट का दूसरा पूर्वानुमान जारी किया. दूसरे पूर्वानुमान में जून में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी. इस बार 104 फीसदी से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. 106 फीसदी लॉन्ग रेंज अनुमान है. 87 सेमी बारिश होने का पूर्वानुमान है. IMD जून के अंतिम हफ्ते में जुलाई की वर्षा का पूर्वानुमान जारी करेगा.

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा, मध्य भारत और दक्षिण प्रायदीप भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.106 फीसदी से ज्यादा बारिश होने की संभावाना है. जून से सितंबर 2025 के दौरान सामान्य से अधिक भारी होने की संभावना है. सिवाय उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश की संभावना दिख रहा है. पूरे देश के लिए जून में औसत बारिश सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें - आधे घंटे के तूफान ने बर्बाद कर दी साल भर की मेहनत, केले की 30% फसल तबाह

जून 2025 में 108% से अधिक बारिश की संभावना
जून 2025 में देश में LPA से 108% से अधिक बारिश की संभावना है, जो खरीफ फसलों की बुआई के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों, उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश की आशंका है। तापमान के मोर्चे पर, जून में अधिकांश भारत में सामान्य से कम अधिकतम तापमान की उम्मीद है, जबकि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। न्यूनतम तापमान देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक रहेगा, सिवाय मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ क्षेत्रों के, जहां सामान्य से कम तापमान की संभावना है।

विस्तृत जानकारी IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध
IMD ने कहा है कि वह मॉनसून की प्रगति पर निरंतर निगरानी रखेगा और समय-समय पर अपडेटेड पूर्वानुमान जारी करेगा। यह जानकारी कृषि, जल संसाधन, और आपदा प्रबंधन की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विस्तृत जानकारी और अपडेट IMD की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Monsoon 2025: IMD का दूसरा पूर्वानुमान..जून-सितंबर के दौरान 106% बारिश की संभावना

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsclimate changeimd advisoryimd weatherkheti kisaniMonsoon 2025monsoon patterns
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs