News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Maize crop: किसान मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से ऐसे बचाएं, बिहार कृषि विभाग की मानें सलाह
एग्री बुलेटिन

Maize crop: किसान मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से ऐसे बचाएं, बिहार कृषि विभाग की मानें सलाह

Maize crop: मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से बहुत ख़तरा रहता है. एक बार फसल में लग जाने के बाद यह कीट फसल को बर्बाद कर देता है. यह कीट अपने लार्वा से प्रजनन कर पत्तों से लेकर फलन तक सब बर्बाद कर

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Feb 2025· 3 min read

Maize crop: किसान मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से ऐसे बचाएं, बिहार कृषि विभाग की मानें सलाह

Maize crop: किसान मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से ऐसे बचाएं, बिहार कृषि विभाग की मानें सलाह

Maize crop: मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से बहुत ख़तरा रहता है. एक बार फसल में लग जाने के बाद यह कीट फसल को बर्बाद कर देता है. यह कीट अपने लार्वा से प्रजनन कर पत्तों से लेकर फलन तक सब बर्बाद कर देता और पौधा को पूरी तरह जालीदार बना देता है. जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है. और किसानों को काफ़ी नुक़सान होता है. इस कीट से फसल के बचाव के लिए बिहार कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दिए हैं. इसे अपनाकर किसान अपनी फसल को बचा सकते हैं.

जानकारों के मुताबिक मक्का की खेती सही समय से करने पर मक्का किसानों को फसलों में कम नुकसान देखने पड़ते हैं. जबकि मक्का की खेती समय से न होने पर इसकी खेती में कई तरह के कीट व्याधि का भी डर बना रहता है. बिहार कृषि विभाग के मुताबिक़ मक्के की फसल पर फॉल आर्मी वर्म किट का प्रकोप दिख रहा है. ऐसे में आप इन दवाइयां का छिड़काव कर अपने मक्के की फसल को इन कीटों से बचा सकते हैं.

फॉल आर्मी वर्म कीट की पहचान
फॉल आर्मी वर्म कीट की पहचान किसान आसानी से कर सकते हैं. फॉल आर्मी वर्म की लार्वा हरे और जैतून हल्के गुलाबी या भरे रंगों में दिखाई देता है. और प्रत्येक उधर खंड में चार काले धब्बों और पीठ के नीचे तीन पैटर्न और उधर खंड 9 पर समलंब आकर से व्यवस्थित होता है. जिसकी वजह से यह आसानी से किसी भी अन्य किट प्रजाति से अलग पहचान जा सकता है. हालाँकि इसके सर पर आंखों के बीच में अंग्रेजी भाषा के उल्टा Y आकार की सफेद रंग की संरचना बनी होती है इनकी सबसे बड़ी पहचान हैं. शुरुआत में इस कीट के लारवा पत्ते को खुरुच का खाने लगते हैं ऐसे में पत्तियों में कटे फेट छिद्र बन जाते हैं.

ये भी पढ़ें - अब उत्तर प्रदेश में भी होगी खजूर की खेती, मिर्जापुर में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

कीट से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?
बिहार कृषि विभाग के मुताबिक़ मक्के की फसल को कीट से बचाव के लिए प्रति हेक्टेयर 10 फ़ेरोमोन फंदा का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा 5℅ नीम बीज करनाल इमल्शन तेल 1500 ppm 5 लीटर मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें.
किसान ये भी कर सकते हैं...
1.फॉल आर्मी वर्म कीट से मक्का फसल को बचाने के लिए स्पिनेटोरम 11.7℅ एसo सी @ 0.5 मिलीo प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें.
2.क्लोरेंट्रोनिलिप्रोएल 18.5 एस सी@ 0.4 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें, थियामेथोक्साम कम 12.6% + लैम्बड़ा साईहैलोथ्रिन् 9.5% जैड सी @0.25 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें,
3.ईमामेक्टिन बैंजोएट 5% एसजी@0.4 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर दो-तीन छिड़काव लगातार करते रहे.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Maize crop: किसान मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से ऐसे बचाएं, बिहार कृषि विभाग की मानें सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsfall army worm insectkheti kisaniMaize cropNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
Agri Bulletin में इस हफ्ते खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं।
एग्री बुलेटिन

धान में बीमारी का अलर्ट, गेहूं के लिए नई तकनीक... जानिए इस हफ्ते के Agri Bulletin की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agri Bulletin में धान की राइस ड्वार्फ बीमारी का अलर्ट, गेहूं की पैदावार बढ़ाने वाली नई तकनीक, गेहूं की बढ़ती कीमतों के संकेत, अंडे-चिकन के बढ़े दाम, केन-बेतवा आंदोलन, धर्मेंद्र प्रधान विवाद, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, खरीफ बुवाई, मंडी भाव और अगले सप्ताह के मौसम का पूरा अपडेट दिया गया है।

News Potli·26 Jul 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs