News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बढ़ाई कच्ची चीनी के आयात की समयसीमा
बाजार

चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बढ़ाई कच्ची चीनी के आयात की समयसीमा

अब कारोबारी 31 मार्च 2027 तक 10 लाख टन कच्ची चीनी बिना आयात शुल्क दिए मंगा सकेंगे। इससे पहले यह समयसीमा 31 दिसंबर 2026 तक थी।

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Nov 2026

चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बढ़ाई कच्ची चीनी के आयात की समयसीमा

देश में चीनी की कीमतों को काबू में रखने और बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समयसीमा तीन महीने बढ़ा दी है। अब कारोबारी 31 मार्च 2027 तक 10 लाख टन कच्ची चीनी बिना आयात शुल्क दिए मंगा सकेंगे। इससे पहले यह समयसीमा 31 दिसंबर 2026 तक थी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। सरकार का कहना है कि इस फैसले का मकसद घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाना और कीमतों में तेजी को रोकना है।

रिफाइंड चीनी की बिक्री की समयसीमा भी बढ़ी

सरकार ने आयात की गई कच्ची चीनी को सफेद या रिफाइंड चीनी में बदलने और घरेलू बाजार में बेचने की समयसीमा भी बढ़ा दी है। अब इसे 30 सितंबर 2027 तक किया जा सकेगा। पहले इसके लिए तय समयसीमा इससे कम थी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

दरअसल, 2026-27 सीजन की शुरुआत में चीनी का शुरुआती स्टॉक कम रहने के कारण मिलों से निकलने वाली चीनी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। इसके अलावा अगस्त से नवंबर के बीच त्योहारों के कारण चीनी की मांग भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए सरकार ने आयात के जरिए बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाने का फैसला किया है।

इससे पहले सरकार ने चीनी की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए बड़े उपभोक्ताओं पर स्टॉक रखने की सीमा भी तय की थी। महीने में 10 टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करने वाले थोक उपभोक्ता अब अपने पास 15 दिन की खपत के बराबर ही चीनी रख सकते हैं।

ये भी देखें
-

News Potli.
Clip & Share
“

— चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बढ़ाई कच्ची चीनी के आयात की समयसीमा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Sugar ImportIndian Sugar IndustryDGFT Notification Sugar StockRaw Sugar ImportDuty-Free Sugar Import Sugar Prices in India
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh Dhar Dubey·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh Dhar Dubey·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs