News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. उत्तर भारत में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। IMD ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Pooja Rai

Pooja Rai·20 Jul 2026

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर तेज होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नया पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर तेज होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नया पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर बने कई चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और मानसूनी ट्रफ की अनुकूल स्थिति के कारण इस सप्ताह देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने खासकर हिमालयी राज्यों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और नागालैंड में बारिश से जुड़े हादसों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।

हिमालयी राज्यों में अगले कुछ दिन भारी

IMD के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। वहीं जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों तक तेज बारिश जारी रह सकती है और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

पूर्वोत्तर और बिहार में भी बरसेंगे बादल

असम और मेघालय के कई इलाकों में सोमवार सुबह तक अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बिहार और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

एल-नीनो का भी दिख सकता है असर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा बारिश के दौर के बाद मानसून की रफ्तार धीरे-धीरे सामान्य या कुछ इलाकों में सामान्य से कम हो सकती है। इसकी एक बड़ी वजह एल-नीनो (El Niño) का प्रभाव माना जा रहा है, जो आमतौर पर भारत में मानसूनी बारिश को कमजोर करता है।

किन राज्यों में होगी ज्यादा बारिश?

उत्तर भारत

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 3–4 दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में गुरुवार से बारिश बढ़ सकती है।

मध्य भारत

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में इस सप्ताह बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी।

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में पूरे सप्ताह भारी बारिश का अनुमान है।

बिहार और ओडिशा में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम भारत

कोंकण, गोवा, पूर्वी गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है।

दक्षिण भारत

केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

किसानों के लिए राहत, पहाड़ों में बढ़ी चिंता

मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और जलाशयों में पानी का स्तर सुधरेगा। हालांकि, हिमालयी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और सड़कें बाधित होने का खतरा भी बना रहेगा। इसलिए पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर भारत में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
weather updatemonsoon 2026NewsPotli rain alert
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
मौसम-बेमौसम

अगले एक सप्ताह तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए IMD ने जारी की सलाह

देश के कई हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Pooja Rai·17 Jul 2026
उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 Jan 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs