Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

IFFCO ने के. जे. पटेल को नियुक्त किया नया प्रबंध निदेशक

सहकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इफको ने के. जे. पटेल को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। पूर्व प्रमुख यू. एस. अवस्थी का कार्यकाल आज यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है। के. जे.पटेल अभी त

NP

Pooja Rai· Correspondent

31 जुलाई 2025· 2 min read

IFFCO ने के. जे. पटेल को नियुक्त किया नया प्रबंध निदेशक

IFFCO ने के. जे. पटेल को नियुक्त किया नया प्रबंध निदेशक

सहकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इफको ने के. जे. पटेल को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। पूर्व प्रमुख यू. एस. अवस्थी का कार्यकाल आज यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है। के. जे. पटेल अभी तक इफको में निदेशक (तकनीकी) थे।

इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने बयान में कहा कि के. जे. पटेल को नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।के. जे.पटेल अभी तक इफको में निदेशक (तकनीकी) थे। वह भारत के सबसे बड़े जटिल उर्वरक संयंत्र, इफको पारादीप संयंत्र का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है और उन्हें नाइट्रोजन एवं फॉस्फेट उर्वरक संयंत्रों के रखरखाव में 32 वर्ष से अधिक का समृद्ध अनुभव है।

ये भी पढ़ें - कीमतों में गिरावट के बीच किसानों ने भारत सरकार से दालों के आयात पर रोक लगाने का किया आग्रह

32 साल तक एमडी रहे अवस्‍थी
इससे पहले उदय शंकर अवस्थी इस पद पर थे। उनका कार्यकाल 32 साल का रहा जिन्हें 30 जुलाई को इफको से विदाई दी गई। अवस्थी आज इफको से रिटायर हो गए। इफको में अवस्थी का कार्यकाल बेहद सफल और यादगार माना जाता है, क्योंकि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे इनोवेटिव प्रोडक्ट की शुरुआत उनकी कमान में ही हुई। इफको बोर्ड की बैठक में अवस्थी ने खुद ही अपनी उम्र 80 साल होने का हवाला देते हुए 31 जुलाई को रिटायर होने का फैसला किया।
दिलीप संघानी ने निवर्तमान प्रबंध निदेशक डॉ. यू एस अवस्थी को इफको और देश भर के किसानों के प्रति उनके अमूल्य योगदान और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min