News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. IFFCO ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- हमारा कोई भी प्रोडक्ट ई-कॉमर्स पर उपलब्ध नहीं, बिक रहे हैं नकली प्रॉडक्ट्स
एग्री बुलेटिन

IFFCO ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- हमारा कोई भी प्रोडक्ट ई-कॉमर्स पर उपलब्ध नहीं, बिक रहे हैं नकली प्रॉडक्ट्स

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपने प्रॉडक्ट् की अनाधिकृत बिक्री के खिलाफ चेतावनी जारी की है. कहा है कि उसने किसी भी ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को अपने प्रोडक्ट ब

NP

Pooja Rai·Correspondent·14 Feb 2025· 2 min read

IFFCO ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- हमारा कोई भी प्रोडक्ट ई-कॉमर्स पर उपलब्ध नहीं, बिक रहे हैं नकली प्रॉडक्ट्स

IFFCO ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- हमारा कोई भी प्रोडक्ट ई-कॉमर्स पर उपलब्ध नहीं, बिक रहे हैं नकली प्रॉडक्ट्स

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपने प्रॉडक्ट् की अनाधिकृत बिक्री के खिलाफ चेतावनी जारी की है. कहा है कि उसने किसी भी ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को अपने प्रोडक्ट बेचने की अनुमति नहीं दी है. लेकिन ये प्लेटफॉर्म्स IFFCO के नाम से फेक प्रॉडक्ट्स की बिक्री कर रहे हैं. किसान इस बात का ध्यान दें और गलत प्रॉडक्ट्स खरीदने से बचें.

खेती किसानी से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली बड़ी कंपनी IFFCO के प्रोडक्ट की अनाधिकृत बिक्री पर सहकारी समिति ने अलर्ट जारी किया है. सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में कहा गया है कि IFFCO किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपने प्रोडक्ट की बिक्री नहीं करता है. IFFCO ने अलर्ट जारी करते हुए फर्जी फ्रेंचाइजी ऑफर या उसके नाम पर पैसे मांगने वाली धोखाधड़ी गतिविधियों के खिलाफ भी आगाह किया. किसानों को सचेत किया गया है कि वह आधिकारिक सेंटर्स के अलावा किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इफको के नाम पर बेचे जा रहे प्रोडक्ट ना खरीदें.

इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी समिति ने इस बात पर जोर दिया कि इन अनधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिए की गई खरीदारी खरीदार के अपने जोखिम और दायित्व पर होगी. इफको ने बयान में यह भी कहा कि ये प्लेटफॉर्म अनुचित दरें वसूल कर और बेकार प्रोडक्ट बेचकर खरीदारों को गुमराह कर रहे हैं. इफको एफसीओ लाइसेंस या आवश्यक 'ओ' फॉर्म के बिना अनधिकृत बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेगा.

ये भी पढ़ें - इस विधि से सब्जियों की खेती से मिलेगी बंपर पैदावार, होगी मोटी कमाई

किसान सावधान रहें
पांच दशकों से अधिक पुरानी सहकारी समिति इफको ने किसानों को सचेत करते हुए कहा है कि नैनो उर्वरकों सहित सभी प्रोडक्ट की आधिकारिक कीमतें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट (www.iffco.in) पर उपलब्ध हैं. किसान किसी भी अन्य वेबसाइट पर दिखाए जा रहे उत्पादों को खरीदकर फेक प्रॉडक्ट्स से बचें.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— IFFCO ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- हमारा कोई भी प्रोडक्ट ई-कॉमर्स पर उपलब्ध नहीं, बिक रहे हैं नकली प्रॉडक्ट्स

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsIFFCOkheti kisaniNews Potliकिसान समाचार
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs