News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. IFFCO की दो नई यूनिट फूलपुर और आंवला में नैनो DAP लिक्‍विड का उत्‍पादन हुआ शुरू, जानिए कितनी है क्षमता
एग्री बुलेटिन

IFFCO की दो नई यूनिट फूलपुर और आंवला में नैनो DAP लिक्‍विड का उत्‍पादन हुआ शुरू, जानिए कितनी है क्षमता

इफको ने उत्तर प्रदेश में आंवला, बरेली और फूलपुर, प्रयागराज में अपने दो और नैनो यूनिट्स में इफको नैनो डीएपी लिक्विड का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। दोनों नैनो उर्वरक यूनिट्स की क्षमता प्रतिदिन 2

Pooja Rai

Pooja Rai·14 May 2025· 3 min read

IFFCO की दो नई यूनिट फूलपुर और आंवला में नैनो DAP लिक्‍विड का उत्‍पादन हुआ शुरू, जानिए कितनी है क्षमता

IFFCO की दो नई यूनिट फूलपुर और आंवला में नैनो DAP लिक्‍विड का उत्‍पादन हुआ शुरू, जानिए कितनी है क्षमता

इफको ने उत्तर प्रदेश में आंवला, बरेली और फूलपुर, प्रयागराज में अपने दो और नैनो यूनिट्स में इफको नैनो डीएपी लिक्विड का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। दोनों नैनो उर्वरक यूनिट्स की क्षमता प्रतिदिन 2-2 लाख बोतल उत्पादन की है। उत्पादन में इस वृद्धि से देश में नैनो डीएपी लिक्विड की आपूर्ति बढ़ेगी और यह देश भर के हमारे किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

नैनो डीएपी लिक्विड पारंपरिक डीएपी से बेहतर विकल्प है क्योंकि नैनो डीएपी में 100 नैनोमीटर से कम कण होते हैं, जो इसे अधिक प्रभावी बनाते हैं। दाम कम होने की वजह से किसानों में नैनो डीएपी ने अपनी एक अलग लोकप्रियता बना ली है।
केमिकल फर्टिलाइजर के इस्‍तेमाल को कम करने के लिए नैनो खाद यूरिया को बढ़ावा द‍िया जा रहा है. इस क्षेत्र में सहकारी संस्‍था IFFCO (इफको) क्रांति‍ ला रहा है, जो नैनो डीएपी और नैनो यूरिया जैसे खाद समेत कई अन्‍य उत्‍पाद बना रहा है। उत्पादन क्षमता और बढ़ाने के उद्येश्‍य से इफको ने अपने दो प्‍लांट्स फूलपुर और आंवला यूनिट में नैनो डीएपी का कमर्शि‍यल उत्‍पादन शुरू कर दिया है. दोनों ही यूनिट उत्‍तर प्रदेश में मौजूद हैं. दोनों यूनिट्स में प्र‍ति‍दिन 2-2 लाख बॉटल का उत्‍पादन हो सकता है.

इफको के मैने‍जिंग डायरेक्‍टर और सीईओ यूएस अवस्‍थी ने लिखा कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि नैनो डीएपी लिक्विड के लिए किसानों से मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद इफको की आंवला इकाई ने भी इफको नैनो डीएपी लिक्विड का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है. इस नैनो डीएपी इकाई की उत्पादन क्षमता 2 लाख बोतल प्रतिदिन है. यूनिट हेड सत्‍यजीत प्रधान और मुकेश खेतान, महाप्रबंधक (नैनो फर्टिलाइजर्स), आंवला नैनो प्लांट के नेतृत्व में इफको आंवला इकाई की पूरी टीम को मेरी हार्दिक बधाई. इससे देश में नैनो डीएपी की आपूर्ति बढ़ेगी.

इफको क्या करता है?
इफको देश-दुनिया में नैनो खाद समेत अन्‍य उत्‍पादों के माध्‍यम से किसानों को रासायनिक खाद के इस्‍तेमाल को कम करने में मदद कर रहा है. इससे मिट्टी की सेहत में तो सुधार होगा ही साथ ही रासायनिक खाद से उगी कृषि उपज की खपत से इंसानों और जानवरों पर हाेने वाले दुष्‍प्रभावों को कम करने में भी बड़ी मदद मिलेगी.
इफको प्राइमरी न्‍यूट्रिएंट्स, सेकेंडरी न्‍यूट्रिएंट्स, पानी में घुलनशील खाद, जैविक-बायो फर्टिलाइजर्स, माइक्रो न्‍यूटिएंट्स, नैनो खाद और अर्बन गार्डनिंग से जुड़े उत्‍पाद का निर्माण और वितरण करती है. नैनो खाद के इस्‍तेमाल से किसानों की लाग‍त कम करना और आय बढ़ाना भी इफको के लक्ष्‍यों में शामिल है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— IFFCO की दो नई यूनिट फूलपुर और आंवला में नैनो DAP लिक्‍विड का उत्‍पादन हुआ शुरू, जानिए कितनी है क्षमता

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsDAP and ureaiffco nano ureakheti kisaniNews Potliuttar pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs