News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. IFFCO का नया प्राकृतिक उत्पाद ‘धर्मामृत’ लॉन्च, नैनो उर्वरकों के साथ टिकाऊ खेती पर फोकस
एग्री बुलेटिन

IFFCO का नया प्राकृतिक उत्पाद ‘धर्मामृत’ लॉन्च, नैनो उर्वरकों के साथ टिकाऊ खेती पर फोकस

IFFCO ने बेंगलुरु में धर्मामृत नाम का नया प्राकृतिक सीवीड आधारित उत्पाद लॉन्च किया है। यह अमीनो एसिड और एल्जिनिक एसिड से युक्त है, जो फसलों की बढ़वार, पोषक तत्वों के अवशोषण और मिट्टी की सेहत सुधारने म

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Dec 2025· 3 min read

IFFCO का नया प्राकृतिक उत्पाद ‘धर्मामृत’ लॉन्च, नैनो उर्वरकों के साथ टिकाऊ खेती पर फोकस

IFFCO का नया प्राकृतिक उत्पाद ‘धर्मामृत’ लॉन्च, नैनो उर्वरकों के साथ टिकाऊ खेती पर फोकस

IFFCO ने बेंगलुरु में धर्मामृत नाम का नया प्राकृतिक सीवीड आधारित उत्पाद लॉन्च किया है। यह अमीनो एसिड और एल्जिनिक एसिड से युक्त है, जो फसलों की बढ़वार, पोषक तत्वों के अवशोषण और मिट्टी की सेहत सुधारने में मदद करता है। नैनो उर्वरकों के साथ इसका उपयोग कम लागत में बेहतर उत्पादन और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देगा।

IFFCO (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड) ने बेंगलुरु में हुई सहकारी एवं किसान सम्मेलन में “धर्मामृत (Dharamrut)” नाम का एक नया प्राकृतिक उत्पाद लॉन्च किया है। यह एक समुद्री शैवाल (सीवीड) से बना बॉटेनिकल एक्सट्रैक्ट है, जिसमें अमीनो एसिड और एल्जिनिक एसिड शामिल हैं। इसका मकसद किसानों को टिकाऊ, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल खेती की ओर बढ़ने में मदद करना है।

वैज्ञानिक तकनीक और प्राकृतिक तरीकों का मेल
IFFCO के मैनेजिंग डायरेक्टर के. जे. पटेल ने बताया कि धर्मामृत जैसे उत्पाद वैज्ञानिक तकनीक और प्राकृतिक तरीकों का अच्छा मेल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पाद फसलों में पोषक तत्वों की बेहतर उपयोग क्षमता बढ़ाते हैं, पौधों की ताकत बढ़ाते हैं और कुल मिलाकर खेती को ज्यादा लाभकारी बनाते हैं।

कम लागत में बेहतर पैदावार लक्ष्य
उन्होंने यह भी कहा कि नैनो उर्वरकों के साथ धर्मामृत जैसे प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करने से किसान कम लागत में बेहतर पैदावार ले सकते हैं, साथ ही मिट्टी की सेहत भी सुधरती है। यही तरीका भविष्य की जलवायु-स्मार्ट और टिकाऊ खेती के लिए जरूरी है।

ये भी पढ़ें - ड्रिप इरिगेशन और टिशू कल्चर का कमाल, प्रीमियम रेट पर बिक रहा राजस्थान का अनार

मिट्टी और पर्यावरण की सुरक्षा पर भी ध्यान
IFFCO के चेयरमैन दिलीप संघानी ने कहा कि सहकारी संस्थाएं लंबे समय से भारतीय खेती की रीढ़ रही हैं। किसान-केंद्रित नवाचारों और सहकारी व्यवस्था को मजबूत करके किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी और पर्यावरण की सुरक्षा भी की जा रही है।इस सम्मेलन में करीब 2,000 किसानों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का मकसद किसानों से सीधे संवाद करना, उनकी जरूरतों को समझना और नई कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना था।

धर्मामृत क्या है?
धर्मामृत एक ऐसा प्राकृतिक उत्पाद है जो पौधों में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ाता है, जड़ और पौधे की बढ़वार को मजबूत करता है, फसल को मौसम और तनाव से लड़ने में मदद करता है और मिट्टी की लंबी अवधि की सेहत सुधारता है।
ऐसा माना जा रहा है कि IFFCO का यह नया कदम किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन और टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— IFFCO का नया प्राकृतिक उत्पाद ‘धर्मामृत’ लॉन्च, नैनो उर्वरकों के साथ टिकाऊ खेती पर फोकस

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDharmamritIFFCOkheti kisaninano-fertilizersNews Potlisustainable farmingखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs