News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ICAR के महानिदेशक बने डॉ. मांगी लाल जाट, DARE सचिव का भी मिला कार्यभार, केंद्र ने जारी की अधिसूचना
एग्री बुलेटिन

ICAR के महानिदेशक बने डॉ. मांगी लाल जाट, DARE सचिव का भी मिला कार्यभार, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

कृषि विज्ञानी एवं वर्तमान में ICRISAT में डीडीजी (रिसर्च) डॉ. मांगी लाल जाट को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) का सचिव नियुक्त किया गया है। कृष

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Apr 2025· 2 min read

ICAR के महानिदेशक बने डॉ. मांगी लाल जाट, DARE सचिव का भी मिला कार्यभार, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

ICAR के महानिदेशक बने डॉ. मांगी लाल जाट, DARE सचिव का भी मिला कार्यभार, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

कृषि विज्ञानी एवं वर्तमान में ICRISAT में डीडीजी (रिसर्च) डॉ. मांगी लाल जाट को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) का महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) का सचिव नियुक्त किया गया है। कृषि विज्ञानी के रूप में जाट का लंबा अनुभव है। नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट में उन्होंने ग्लोबल लीडर के रूप में पहचान बनाई है।आइसीएआर में वह हिमांशु पाठक की जगह लेंगे, जिन्हें हाल में ही अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

केंद्र ने शुक्रवार को डॉ. जाट की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने के बाद तीन वर्ष के लिए प्रभावी होगी। 54 वर्षीय डॉ. मांगी लाल जाट वर्तमान में हैदराबाद स्थित ICRISAT में डिप्टी डायरेक्टर जनरल (रिसर्च - अतिरिक्त प्रभार) और ग्लोबल रिसर्च प्रोग्राम के निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे। इससे पहले वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों अंतरराष्ट्रीय मक्का और गेहूं सुधार केंद्र) और अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ें - भारत में करोड़ों परिवारों के लिए आजीविका, भोजन और सम्मान का स्रोत है कृषि, BRICS सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री चौहान

खेती की चुनौतियों पर गहराई से किया है काम
डॉ जाट को कृषि प्रणाली, जलवायु अनुकूलन और संसाधन प्रबंधन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने विकासशील देशों में खेती की चुनौतियों पर गहराई से काम किया है। जलवायु परिवर्तन, मिट्टी की सेहत, जल और भूमि प्रबंधन तथा डिजिटल एग्रीकल्चर जैसे विषय उनके अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्र रहे हैं।उन्होंने वैज्ञानिकों के मार्गदर्शक के साथ देश-विदेश के किसानों को भी अपने ज्ञान से लाभान्वित करने का काम किया है। उनका शोध कार्य टिकाऊ कृषि प्रणाली के निर्माण में अत्यंत प्रभावशाली रहा है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ICAR के महानिदेशक बने डॉ. मांगी लाल जाट, DARE सचिव का भी मिला कार्यभार, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsDAREDr. Mangi Lal Jaticarkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs