News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ICAR पूसा में मिल रहे हैं गेहूँ के उन्नत बीज, 9 अक्टूबर तक किसान खरीद सकते हैं बीज
एग्री बुलेटिन

ICAR पूसा में मिल रहे हैं गेहूँ के उन्नत बीज, 9 अक्टूबर तक किसान खरीद सकते हैं बीज

रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूँ की बुआई का समय आ गया है। अक्टूबर-नवंबर महीने में गेहूँ की बुआई शुरू हो जाती है और मार्च-अप्रैल तक इसकी कटाई की जाती है। ICAR पूसा, नई दिल्ली में गेहूं की उन्नत बीज की बिक्र

NP

Pooja Rai·Correspondent·04 Oct 2024· 2 min read

ICAR पूसा में मिल रहे हैं गेहूँ के उन्नत बीज, 9 अक्टूबर तक किसान खरीद सकते हैं बीज

ICAR पूसा में मिल रहे हैं गेहूँ के उन्नत बीज, 9 अक्टूबर तक किसान खरीद सकते हैं बीज

रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूँ की बुआई का समय आ गया है। अक्टूबर-नवंबर महीने में गेहूँ की बुआई शुरू हो जाती है और मार्च-अप्रैल तक इसकी कटाई की जाती है। ICAR पूसा, नई दिल्ली में गेहूं की उन्नत बीज की बिक्री भी शुरू हो गई है। यहाँ से बीज खरीदने के लिये किसान ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

देश भर में खरीफ फसलों की कटाई और रबी फसलों की बुआई का काम शुरू हो गया है। गेहूँ रबी सीजन की मुख्य फसल है। इसकी बुआई में सबसे जरुरी होता है सही बीज का चुनाव। इसके बाद खेत की तैयारी, खाद-पानी और सिंचाई। सही बीज का चुनाव उत्पादन की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर असर डालती है।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली में गेहूँ की उन्नत किस्मों के बीजों की बिक्री शुरू हो गई है। देश भर के किसान यहाँ से गेहूँ का बीज 9 अक्टूबर तक खरीद सकते हैं।

40 किलो बीज खरीद सकते हैं किसान

यहाँ से किसान सभी किस्मों के बीज 40 किलो तक खरीद सकते हैं, जबकि दो नई किस्मों HD-3385, 3386 का बीज दस किलो तक ही मिलेगा। बाकी किस्म का बीज भरपूर मात्रा मे उपलब्ध है, यह बीज पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है।

इन किस्मों के बीज हैं उपलब्ध
HD 3385 – 10 किलो – 500 रुपए
HD 3386 – 10 किलो – 500 रुपए
HD 3271 – 40 किलो – 2000 रुपए
HD 3298 – 40 किलो – 2000 रुपए
HD 3406 – 40 किलो – 2000 रुपए
HD 3226 – 40 किलो – 2000 रुपए
HD 3369 – 40 किलो – 2000 रुपए
HD 3059 – 40 किलो – 2000 रुपए
इसके अलावा यहाँ पर Kitchen Garden Kit (गृहवाटिका किट) भी उपलब्ध है।

ऑनलाइन बुकिंग सेवा
इस लिंक👇

पर पहले पूछी गई जानकारी भर के खुद को रजिस्टर कर बीज की बुकिंग करें, उसके बाद भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा,नई दिल्ली से बीज ले सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ICAR पूसा में मिल रहे हैं गेहूँ के उन्नत बीज, 9 अक्टूबर तक किसान खरीद सकते हैं बीज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
icar-iarikheti kisaniNews Potlipusa new delhirabi cropwheat cropwheat seed
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs