Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. ICAR की सलाह: दीमक, सफेद मक्खी और कीटों से फसलों की सुरक्षा के लिए तुरंत करें ये उपाय
एग्री बुलेटिन

ICAR की सलाह: दीमक, सफेद मक्खी और कीटों से फसलों की सुरक्षा के लिए तुरंत करें ये उपाय

ICAR ने किसानों को चेतावनी दी है कि मौजूदा मौसम में दीमक, सफेद मक्खी, चूसक कीट और अन्य कीटों का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, कीट दिखते ही तुरंत नियंत्रण उपाय अपनाना जरूरी है। क्लोरपाइरीफॉस औ

NP

Pooja Rai· Correspondent

22 सितंबर 2025· 2 min read

AGRI ADVISIORYagriculture newsicar
ICAR की सलाह: दीमक, सफेद मक्खी और कीटों से फसलों की सुरक्षा के लिए तुरंत करें ये उपाय

ICAR की सलाह: दीमक, सफेद मक्खी और कीटों से फसलों की सुरक्षा के लिए तुरंत करें ये उपाय

ICAR ने किसानों को चेतावनी दी है कि मौजूदा मौसम में दीमक, सफेद मक्खी, चूसक कीट और अन्य कीटों का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, कीट दिखते ही तुरंत नियंत्रण उपाय अपनाना जरूरी है। क्लोरपाइरीफॉस और इमिडाक्लोप्रिड जैसी दवाओं के सही अनुपात में छिड़काव, फीरोमोन ट्रैप का उपयोग और विषाणु रोग प्रभावित पौधों को हटाना प्रभावी उपाय हैं। नियमित निगरानी और समय पर दवा का इस्तेमाल फसल की सुरक्षा, उपज और गुणवत्ता बढ़ाने का सबसे असरदार तरीका है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने किसानों के लिए चेतावनी जारी की है कि मौजूदा मौसम में फसलों पर दीमक, सफेद मक्खी, चूसक कीट और अन्य हानिकारक कीटों का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर खेतों में कीट दिखाई दें, तो तुरंत नियंत्रण के उपाय अपनाना जरूरी है।

दीमक से बचाव के लिए क्या करें?
दीमक से फसल की जड़ों को गंभीर नुकसान पहुँच सकता है। इसके लिए किसानों को सलाह दी जाती है कि क्लोरपाइरीफॉस 20 ईसी @ 4 मि.ली./लीटर की दर से दवा को सिंचाई जल में मिलाकर फसल में छिड़कें। सफेद मक्खी और चूसक कीटों के लिए इमिडाक्लोप्रिड 1.0 मि.ली./3 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना लाभकारी है। छिड़काव केवल साफ मौसम में करना चाहिए ताकि दवा का असर पूरी तरह दिखाई दे।

ये भी पढ़ें - स्प्रिंकलर से सोलर मशीन तक, कैसे भोपाल सिंह बने स्मार्ट किसान का उदाहरण

फीरोमोन ट्रैप का इस्तेमाल करें
मिर्च और बैंगन में फल छेदक और शीर्ष छेदक कीट तथा फूलगोभी और पत्तागोभी में डायमंड बैक मोथ की निगरानी के लिए 4-6 फीरोमोन ट्रैप प्रति एकड़ लगाया जा सकता है। यदि प्रकोप अधिक हो, तो स्पिनोसेड 1.0 मि.ली./4 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।

मिर्च और टमाटर के लिए ये उपाय करें
साथ ही, मिर्च और टमाटर में यदि पौधे विषाणु रोग से प्रभावित हों, तो उन्हें तुरंत उखाड़कर जमीन में गाड़ देना चाहिए। अधिक प्रकोप होने पर इमिडाक्लोप्रिड @ 0.3 मि.ली./लीटर की दर से छिड़काव करना फायदेमंद रहेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर निगरानी और दवा का सही इस्तेमाल ही कीट नियंत्रण का सबसे प्रभावी तरीका है। इससे फसल सुरक्षित रहती है, उपज और गुणवत्ता बेहतर होती है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— ICAR की सलाह: दीमक, सफेद मक्खी और कीटों से फसलों की सुरक्षा के लिए तुरंत करें ये उपाय

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs