Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. HD 3388: गर्मी में भी खूब पैदावार देने वाली नई गेहूं किस्म
एग्री बुलेटिन

HD 3388: गर्मी में भी खूब पैदावार देने वाली नई गेहूं किस्म

ICAR-IARI की नई गेहूं किस्म HD 3388 (पूसा यशोधरा) गर्मी सहन करने में सक्षम है और पूर्वी भारत के किसानों के लिए खास उपयोगी है। इसकी पैदावार 52–68 क्विंटल/हेक्टेयर तक होती है और यह सिर्फ 125 दिनों में त

NP

Pooja Rai· Correspondent

14 नवंबर 2025· 2 min read

agriculture newsHD 3388kheti kisani
HD 3388: गर्मी में भी खूब पैदावार देने वाली नई गेहूं किस्म

HD 3388: गर्मी में भी खूब पैदावार देने वाली नई गेहूं किस्म

ICAR-IARI की नई गेहूं किस्म HD 3388 (पूसा यशोधरा) गर्मी सहन करने में सक्षम है और पूर्वी भारत के किसानों के लिए खास उपयोगी है। इसकी पैदावार 52–68 क्विंटल/हेक्टेयर तक होती है और यह सिर्फ 125 दिनों में तैयार हो जाती है। यह रतुआ जैसे रोगों से सुरक्षित रहती है और अच्छी क्वालिटी की रोटियां देती है। इसका बीज पूसा, NSC वेबसाइट और बीज विक्रेताओं पर उपलब्ध है।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI), नई दिल्ली ने गेहूं की नई किस्म HD 3388, जिसे पूसा यशोधरा भी कहा जाता है, किसानों के लिए तैयार की है। ये किस्म खास तौर पर गर्मी और बदलते मौसम को झेलने में सक्षम है। इसलिए पूर्वी भारत के किसानों जैसे पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और असम के लिए यह बेहतरीन विकल्प मानी जा रही है, क्योंकि इन राज्यों में मौसम अक्सर फसल के लिए चुनौती बन जाता है।

इसकी खासियत
HD 3388 की सबसे बड़ी खासियत है इसकी गर्मी सहन करने की क्षमता, यानी तापमान बढ़ने पर भी पौधा अच्छी पैदावार देता है। यह किस्म पहले से लोकप्रिय गेहूं किस्म 2967 से भी बेहतर मानी जा रही है। किसान इसे समय पर और देर से दोनों तरह की बुवाई में उगा सकते हैं। इसकी औसत पैदावार लगभग 52 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जबकि सही प्रबंधन में यह 68 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज दे सकती है। यह किस्म पत्ती रतुआ, धारीदार रतुआ और तना रतुआ जैसे बड़े रोगों से भी अच्छी तरह बचाव करती है।

ये भी पढ़ें - कृषि मंत्री का ऐलान, 2047 तक यूपी बनेगा आधुनिक और समृद्ध खेती वाला राज्य

125 दिनों में तैयार हो जाती
इस वैरायटी की एक और खास बात यह है कि यह सिर्फ 125 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को जल्दी कटाई का फायदा मिलता है। रोटियों की क्वालिटी भी बहुत अच्छी बताई गई है, इसलिए बाजार में भी इसका गेहूं अच्छे दाम ला सकता है।

यहाँ मिलेगी बीज
किसान HD 3388 का बीज पूसा, नई दिल्ली से खरीद सकते हैं। इसके अलावा NSC की वेबसाइट और प्रमाणित बीज विक्रेताओं के पास भी यह बीज उपलब्ध है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— HD 3388: गर्मी में भी खूब पैदावार देने वाली नई गेहूं किस्म

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs