Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. HD 3226: ज्यादा उपज और रोगों से सुरक्षा देने वाली गेहूं की किस्म
एग्री बुलेटिन

HD 3226: ज्यादा उपज और रोगों से सुरक्षा देने वाली गेहूं की किस्म

HD 3226 नाम की नई गेहूं किस्म अब उत्तर भारत के कई राज्यों में व्यावसायिक खेती के लिए मंजूर की गई है। यह किस्म ज्यादा पैदावार देती है, रस्ट जैसी बीमारियों से सुरक्षित है और इसकी रोटी-ब्रेड क्वालिटी बेह

NP

Pooja Rai· Correspondent

11 नवंबर 2025· 3 min read

agricultureHD 3226kheti kisani
HD 3226: ज्यादा उपज और रोगों से सुरक्षा देने वाली गेहूं की किस्म

HD 3226: ज्यादा उपज और रोगों से सुरक्षा देने वाली गेहूं की किस्म

HD 3226 नाम की नई गेहूं किस्म अब उत्तर भारत के कई राज्यों में व्यावसायिक खेती के लिए मंजूर की गई है। यह किस्म ज्यादा पैदावार देती है, रस्ट जैसी बीमारियों से सुरक्षित है और इसकी रोटी-ब्रेड क्वालिटी बेहतरीन है। औसत उत्पादन 57.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है और अधिकतम 79.6 क्विंटल तक हो सकता है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, यह किस्म उत्तर भारत में गेहूं की उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों बढ़ाने में मदद करेगी।

भारत के गेहूं किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। HD 3226 नाम की नई गेहूं किस्म अब उत्तर भारत के कई राज्यों में व्यावसायिक खेती के लिए मंजूर हो चुकी है। यह किस्म ज्यादा पैदावार देती है और रस्ट (पीली, भूरी और काली रतुआ) जैसी बीमारियों से भी सुरक्षित रहती है। इसी वजह से यह तेजी से किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है।

किन इलाकों के लिए उपयुक्त
HD 3226 किस्म पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान (कोटा और उदयपुर छोड़कर), पश्चिमी उत्तर प्रदेश (झांसी छोड़कर), जम्मू-कठुआ, हिमाचल प्रदेश (ऊना और पौंटा वैली) और उत्तराखंड के तराई इलाकों में खेती के लिए सबसे बेहतर मानी गई है।यह खासतौर पर सिंचित और समय पर बोए जाने वाले खेतों के लिए उपयुक्त है।

HD 3226 की प्रमुख खूबियां

औसत पैदावार: 57.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर

अधिकतम पैदावार: 79.6 क्विंटल प्रति हेक्टेयर

प्रोटीन की मात्रा: 12.8%

जिंक की मात्रा: 36.8 पीपीएम

बेहतर ब्रेड क्वालिटी: Glu-1 स्कोर 10 और ब्रेड स्कोर 6.7

उच्च ग्लूटेन वैल्यू: जिससे रोटी और ब्रेड की क्वालिटी बढ़िया बनती है

ये भी पढ़ें - मिलेट्स को मुनाफे की फसल बनाने की तैयारी, कृषि मंत्री चौहान ने वैज्ञानिकों से की अपील

रोगों से मजबूत सुरक्षा
यह किस्म इन बीमारियों से काफी हद तक सुरक्षित है:
पीली, भूरी और काली रतुआ, कर्नाल बंट, पाउडरी मिल्ड्यू, लूज स्मट और फुट रॉट।

खेती के लिए जरूरी सुझाव

बुवाई का सही समय: 5 से 25 नवंबर (अक्टूबर का आखिरी पखवाड़ा सबसे अच्छा)

बीज की मात्रा: 100 किलो प्रति हेक्टेयर

खाद की मात्रा:

नाइट्रोजन – 150 किग्रा

फॉस्फोरस – 80 किग्रा

पोटाश – 60 किग्रा

पहली सिंचाई: बुवाई के 21 दिन बाद

खरपतवार नियंत्रण: 27–35 दिन बाद टॉपिक या टोटल का प्रयोग

उपज बढ़ाने के लिए स्प्रे:

क्लोर्मेक्वाट क्लोराइड (0.2%) + टेबुकोनाजोल (0.1%)

यह स्प्रे फसल की ग्रोथ और उत्पादन दोनों बढ़ाता है।

किसानों के लिए क्यों फायदेमंद
HD 3226 गेहूं की किस्म किसानों के लिए कई तरह से फायदेमंद है। यह किस्म ज्यादा पैदावार देती है और पीली, भूरी व काली रतुआ जैसी बीमारियों से बेहतर सुरक्षा देती है। इस गेहूं की क्वालिटी भी बेहतरीन है, जिससे यह ब्रेड, बिस्किट और पाव जैसी चीजें बनाने के लिए खास तौर पर उपयुक्त मानी जाती है। अगर किसान सही समय पर इसकी बुवाई और सिंचाई करें, तो उपज में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा, यह किस्म सिंचित क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करती है, जिससे किसानों को स्थिर और बेहतर मुनाफा मिलता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— HD 3226: ज्यादा उपज और रोगों से सुरक्षा देने वाली गेहूं की किस्म

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs