News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. GST रिफॉर्म: किसानों को ट्रैक्टर, कंबाइन और कृषि उपकरणों पर कितनी मिलेगी राहत?
एग्री बुलेटिन

GST रिफॉर्म: किसानों को ट्रैक्टर, कंबाइन और कृषि उपकरणों पर कितनी मिलेगी राहत?

जीएसटी काउंसिल ने खेती-बाड़ी के उपकरणों पर टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। इससे किसानों को ट्रैक्टर, कंबाइन और अन्य मशीनरी खरीदने पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Sep 2025· 2 min read

GST रिफॉर्म: किसानों को ट्रैक्टर, कंबाइन और कृषि उपकरणों पर कितनी मिलेगी राहत?

GST रिफॉर्म: किसानों को ट्रैक्टर, कंबाइन और कृषि उपकरणों पर कितनी मिलेगी राहत?

जीएसटी काउंसिल ने खेती-बाड़ी के उपकरणों पर टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। इससे किसानों को ट्रैक्टर, कंबाइन और अन्य मशीनरी खरीदने पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की बचत होगी। इस फैसले से खेती की लागत कम होगी और किसान आधुनिक तकनीक आसानी से अपना सकेंगे।

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जीएसटी काउंसिल ने खेती-बाड़ी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों पर टैक्स घटाकर 12% से 5% कर दिया है। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। इस फैसले से किसानों को उपकरण खरीदते समय हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की बचत होगी।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि टैक्स घटने से अब किसानों को ट्रैक्टर, कंबाइन, पावर टिलर, ट्रांसप्लांटर, थ्रेशर, पावर वीडर, ट्रेलर, बीज-खाद ड्रिल, रोटावेटर, हैप्पी सीडर, मल्चर जैसे उपकरण कम दाम में मिलेंगे।

ट्रैक्टर और कंबाइन पर राहत

हार्वेस्टर कंबाइन (12 फुट कटर बार): पहले ₹30,00,000 (12% GST सहित), अब ₹28,12,500 → ₹1,87,500 की बचत।

35 HP ट्रैक्टर: पहले ₹6,50,000, अब ₹6,09,000 → ₹41,000 की बचत।

45 HP ट्रैक्टर: ₹45,000 की बचत।

50 HP ट्रैक्टर: ₹53,000 की बचत।

75 HP ट्रैक्टर: ₹63,000 की बचत।

ये भी पढ़ें - 10 करोड़ किसानों को फायदा, दूध-पनीर टैक्स फ्री और ट्रैक्टर होंगे सस्ते

अन्य उपकरणों के नए दाम

13 HP पावर टिलर: पहले ₹1,90,000, अब ₹1,78,125 → ₹11,875 की बचत।

4 रो धान ट्रांसप्लांटर: पहले ₹2,46,000, अब ₹2,31,000 → ₹15,000 की बचत।

थ्रेशर: पहले ₹2,46,000, अब ₹2,31,000 → ₹15,000 की बचत।

7.5 HP पावर वीडर: पहले ₹87,920, अब ₹82,425 → ₹5,495 की बचत।

5 टन ट्रेलर: पहले ₹1,68,000, अब ₹1,57,000 → ₹11,000 की बचत।

बीज-उर्वरक ड्रिल: पहले ₹70,000, अब ₹65,625 → ₹4,375 की बचत।

8 फुट स्ट्रॉ रीपर: पहले ₹2,70,000, अब ₹2,53,000 → ₹17,000 की बचत।

हैप्पी सीडर: पहले ₹1,70,000, अब ₹1,59,375 → ₹10,625 की बचत।

6 फुट रोटावेटर: पहले ₹1,25,000, अब ₹1,17,000 → ₹8,000 की बचत।

8 फुट मल्चर: पहले ₹1,85,000, अब ₹1,73,000 → ₹12,000 की बचत।

न्यूमेटिक प्लांटर: पहले ₹5,25,000, अब ₹4,92,000 → ₹33,000 की बचत।

स्प्रेयर ट्रैक्टर माउंटेड: पहले ₹1,50,000, अब ₹1,40,000 → ₹10,000 की बचत।

सरकार के इस कदम से खेती की लागत घटेगी, आधुनिक तकनीक अपनाना आसान होगा और किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— GST रिफॉर्म: किसानों को ट्रैक्टर, कंबाइन और कृषि उपकरणों पर कितनी मिलेगी राहत?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsGST reformkheti kisaniNews Potlitractorखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs