Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. GST कटौती के बाद भी पैकट वाला दूध नहीं होगा सस्ता, जानिए क्यों?
एग्री बुलेटिन

GST कटौती के बाद भी पैकट वाला दूध नहीं होगा सस्ता, जानिए क्यों?

22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी 2.0 सुधार को लेकर उपभोक्ताओं में यह उम्मीद थी कि पैकेट वाला दूध सस्ता हो जाएगा। लेकिन अमूल ने साफ किया है कि ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि

NP

Pooja Rai· Correspondent

12 सितंबर 2025· 2 min read

dairy businessGST reformkheti kisani
GST कटौती के बाद भी पैकट वाला दूध नहीं होगा सस्ता, जानिए क्यों?

GST कटौती के बाद भी पैकट वाला दूध नहीं होगा सस्ता, जानिए क्यों?

22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी 2.0 सुधार को लेकर उपभोक्ताओं में यह उम्मीद थी कि पैकेट वाला दूध सस्ता हो जाएगा। लेकिन अमूल ने साफ किया है कि ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि इस पर पहले से ही जीरो प्रतिशत जीएसटी लगता रहा है।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि ताजा पाउच दूध की कीमतों में किसी तरह का बदलाव प्रस्तावित नहीं है। यह हमेशा से जीरो टैक्स के दायरे में रहा है। हालांकि, UHT (Ultra High Temperature) दूध जरूर सस्ता होगा, क्योंकि इस पर अब तक 5% जीएसटी लगता था, जो 22 सितंबर से पूरी तरह खत्म हो जाएगा। UHT दूध सीलबंद पैक में लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और खासकर शहरी इलाकों में इसकी खपत अधिक होती है।

दावा गलत
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पाउच दूध 3–4 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो सकता है, लेकिन अमूल ने इन दावों को खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें- आयात बढ़ने से भारत का कपास भंडार पहुँचा 5 साल के उच्चतम स्तर पर

खपत बढ़ने की उम्मीद
सरकार ने 3 सितंबर को 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव किया। 12% और 28% स्लैब को हटाकर अब सिर्फ 5% और 18% रेट रखे गए हैं। डेयरी सेक्टर में पनीर, चीज, घी, मक्खन, आइसक्रीम और पेय पदार्थ पर टैक्स घटने से खपत बढ़ने की उम्मीद है।

किसानों की आय भी बढ़ेगी
अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। जयेन मेहता ने बताया कि यह कदम गुजरात के 36 लाख किसान परिवारों और देशभर के 10 करोड़ डेयरी किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी सुधार से उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर डेयरी उत्पाद मिलेंगे और किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— GST कटौती के बाद भी पैकट वाला दूध नहीं होगा सस्ता, जानिए क्यों?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs