News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. बाजार
  3. चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर में बढ़ेगी सप्लाई
बाजार

चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर में बढ़ेगी सप्लाई

सितंबर के पहले पखवाड़े के लिए उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों को 4.20 लाख टन, महाराष्ट्र को 4.10 लाख टन और कर्नाटक को 1.77 लाख टन का बिक्री कोटा मिला है।

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Sep 2026

चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर में बढ़ेगी सप्लाई

चीनी की बढ़ती कीमतों को काबू में रखने और बाजार में पर्याप्त सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने सितंबर के पहले पखवाड़े के लिए 13 लाख टन चीनी बिक्री की मंजूरी दी है। इसमें 1 लाख टन आयातित चीनी भी शामिल है। सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब चीनी के मिल-गेट भाव में गिरावट के बावजूद खुदरा बाजार में कीमतों में उतनी कमी नहीं आई है।

पहले हफ्ते में 5.2 लाख टन चीनी बेचनी होगी

खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, चीनी मिलों को तय 13 लाख टन के कोटे में से कम से कम 40 फीसदी यानी करीब 5.2 लाख टन चीनी 1 से 7 सितंबर के बीच बेचनी होगी। बाकी चीनी दूसरे हफ्ते में बेचनी होगी। इस दौरान 4 सितंबर को जन्माष्टमी और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, इसलिए त्योहारों के समय बाजार में चीनी की मांग बढ़ सकती है।

यूपी और महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा कोटा

सितंबर के पहले पखवाड़े के लिए उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों को 4.20 लाख टन, महाराष्ट्र को 4.10 लाख टन और कर्नाटक को 1.77 लाख टन का बिक्री कोटा मिला है। वहीं, आयातित चीनी में से श्री रेणुका शुगर्स और श्री दत्त इंडिया को 50-50 हजार टन बेचने की अनुमति दी गई है।

खुदरा कीमतों में राहत नहीं

चीनी के मिल-गेट भाव हाल में करीब 18-20 फीसदी तक नीचे आए हैं। कुछ बाजारों में भाव 6,500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास से गिरकर 4,800-5,000 रुपये तक आ गए हैं। हालांकि, इसका असर अभी खुदरा बाजार में साफ तौर पर नहीं दिख रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि उपभोक्ताओं को सस्ती चीनी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

कारोबारियों के सामने भी चुनौती

चीनी की कीमतों में अचानक गिरावट से कुछ कारोबारियों को नुकसान हुआ है। वहीं, सरकार ने चीनी का स्टॉक रखने पर सीमा भी तय की है। ऐसे में कारोबारियों के लिए तय समय में चीनी उठाना और उसे आगे बेचना चुनौती बन सकता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर में बढ़ेगी सप्लाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
SugarSugar priceSugar Industry
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर
बाजार

मसालों के निर्यात में गिरावट, मिर्च और जीरे की कमजोर मांग का असर

मात्रा के लिहाज से भी मसालों का निर्यात 4 प्रतिशत घटकर 17.34 लाख टन रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.99 लाख टन था।

Mithilesh·
रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा
बाजार

रबी फसलों के दाम: गेहूं-चना MSP से नीचे, सरसों किसानों के लिए बनी फायदे का सौदा

एगमार्कनेट के मंडी आंकड़ों के अनुसार, 8 जुलाई तक गेहूं को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख रबी फसलों के दाम पिछले तीन महीनों के औसत से ऊपर चल रहे हैं।

Mithilesh·
2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा
बाजार

2025-26 फसल वर्ष में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 5% बढ़ा

चावल उत्पादन रिकॉर्ड 154 मिलियन टन पहुंचा, गेहूं भी 120.66 मिलियन टन के नए शिखर पर।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs