News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. FSSAI ने बताई असली-नकली मिर्च की पहचान
एग्री बुलेटिन

FSSAI ने बताई असली-नकली मिर्च की पहचान

आजकल बाजार में मिल तो सब कुछ जाता है लेकिन पैसा देने के बाद भी ये ज़रूरी नहीं है कि आपको सही चीजें मिले. चाहें वो फल-सब्ज़ी हो या घी-आटा या फिर दूध-दही कुछ भी. जो भी बाज़ार से लायी हुई चीजें हम खा रहे

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Mar 2025· 2 min read

FSSAI ने बताई असली-नकली मिर्च की पहचान

FSSAI ने बताई असली-नकली मिर्च की पहचान

आजकल बाजार में मिल तो सब कुछ जाता है लेकिन पैसा देने के बाद भी ये ज़रूरी नहीं है कि आपको सही चीजें मिले. चाहें वो फल-सब्ज़ी हो या घी-आटा या फिर दूध-दही कुछ भी. जो भी बाज़ार से लायी हुई चीजें हम खा रहे हैं एक तो हमें ये नहीं पता कि वो असली है या नक़ली. इसके अलावा, केमिकल्स और हानिकारक फर्टिलाइजर और पेस्टीसाइड्स के इस्तेमाल से इन फ़ूड आइटम्स की गुणवत्ता पर भी सवाल उठते हैं. ऐसे में FSSAI ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है.

वैसे तो पिछले दो तीन सालों से देश में ही नहीं विदेशों में भी भारतीय मसालों की ख़राब क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में FSSAI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर एक वीडियो शेयर करते हुए उपभोक्ताओं को असली और नकली मिर्च पाउडर की पहचान करने का एक आसान तरीका बताया है. इस वीडियो में एक ट्रिक दिखाई गई है, जिससे आप बिना किसी लैब की सहायता के मिर्च पाउडर की शुद्धता जांच सकते हैं. मिलावटी मिर्च पाउडर सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है. अगर इसमें रेत या अन्य हानिकारक पदार्थ मिलाए गए हैं, तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें - खेती में मददगार बनेगा NASA और ISRO का नया उपग्रह ‘NISAR’..फसलों और मिट्टी की देगा सटीक जानकारी

कैसे जाँच करें?
FSSAI ने असली और नकली मिर्च पाउडर की पहचान के लिए एक बहुत ही आसान तरीका सुझाया है. इस टेस्ट को आप घर पर आसानी से कर सकते हैं.

सबसे पहले एक गिलास पानी भरें.

अब इसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें.

मिर्च पाउडर को चम्मच से हिलाने की बजाय उसे गिलास में नीचे तक जाकर खुद जमा होने दें.

अब पानी में भीगे मिर्च पाउडर को अपनी हथेली में लेकर हल्के से रगड़ें.

यदि आपको पाउडर रगड़ने पर थोड़ी सी किरकिराहट महसूस होती है, तो समझ जाइए कि यह मिर्च पाउडर मिलावटी है, क्योंकि इसमें रेत या ईंट पाउडर मिलाया गया हो सकता है.

अगर मिर्च पाउडर रगड़ने पर स्मूथ या चिकना महसूस हो, तो इसमें साबुन के पत्थर (Soap Stone Powder) की मिलावट हो सकती है.

सरकार और FSSAI के साथ मिलकर हमें खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि हम असली और शुद्ध खाद्य पदार्थ ही खा सकें.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— FSSAI ने बताई असली-नकली मिर्च की पहचान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
CHILLIFSSAIkheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs