News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. FSSAI की सभी E-commerce platforms को चेतावनी…पोर्टल पर देनी होगी डिटेल, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई
एग्री बुलेटिन

FSSAI की सभी E-commerce platforms को चेतावनी…पोर्टल पर देनी होगी डिटेल, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को कड़े निर्देश दिए हैं. कहा है कि सभी कंपनियों को अपने वेयरहाउस और स्टोरेज फैसिलिटी की जानकारी FoSCoS पोर्टल पर देनी होगी, साथ ह

Pooja Rai

Pooja Rai·10 Jul 2025· 2 min read

FSSAI की सभी E-commerce platforms को चेतावनी…पोर्टल पर देनी होगी डिटेल, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

FSSAI की सभी E-commerce platforms को चेतावनी…पोर्टल पर देनी होगी डिटेल, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को कड़े निर्देश दिए हैं. कहा है कि सभी कंपनियों को अपने वेयरहाउस और स्टोरेज फैसिलिटी की जानकारी FoSCoS पोर्टल पर देनी होगी, साथ ही उनकी तस्वीरें भी अपलोड करनी होंगी. फूड प्रोडक्ट की "Use By / Expiry Date" ग्राहक इंटरफेस पर दिखाने की संभावना पर भी चर्चा हुई.

FSSAI और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों की एक अहम बैठक हुई. इसमें खाद्य सुरक्षा को सर्वोपरि बताया गया. FSSAI के सीईओ ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा. नियमों का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. नई दिल्ली में FSSAI मुख्यालय में हुई इस बैठक में 70 से अधिक ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को ये करना है जरूरी
बैठक का मकसद पूरे ई-कॉमर्स खाद्य आपूर्ति तंत्र में स्वच्छता और सुरक्षा को मजबूत करना था. सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को हर रसीद, बिल और कैश मेमो पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाना अनिवार्य किया गया. FSSAI का ‘Food Safety Connect' ऐप सभी कंज़्यूमर डॉक्युमेंट्स पर दिखाना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें - 3 रुपये की मज़दूरी से पद्म श्री तक: सरबेस्वर बासुमतारी की अनसुनी कहानी

ट्रेनिंग लेना होगा अनिवार्य
सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के फूड हैंडलर्स को FSSAI की फॉस्टक ( फूड सेफ्टी ट्रेंनिंग सर्टिफिकेट) ट्रेनिंग लेना अनिवार्य होगा। ट्रेनिंग प्लान FSSAI को भेजना होगा. हर वेयरहाउस का FSSAI से लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है.

सभी जानकारी FSSAI से साझा करें
बयान के मुताबिक FSSAI की सीईओ जी कमला वर्धन राव ने प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि खाद्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करने पर इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स बाजार में खाद्य सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कंपनियों को अपने फूड हैंडलर्स, वेयरहाउस और अन्य जानकारियां FSSAI के साथ साझा करनी होंगी.
FSSAI ने कहा कि खाद्य सुरक्षा पूरी सप्लाई चेन की सामूहिक जिम्मेदारी है. निर्माण से लेकर होम डिलीवरी तक. FSSAI की प्रतिबद्धता है कि ग्राहक तक सुरक्षित भोजन पहुंचे- चाहे वो रिटेल से खरीदें या ई-कॉमर्स से.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— FSSAI की सभी E-commerce platforms को चेतावनी…पोर्टल पर देनी होगी डिटेल, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
e-commerce platformfood safetyFSSAINews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs