News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. FPO योजना से जुड़े किसानों की संख्या 30 लाख के पार, लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं
एग्री बुलेटिन

FPO योजना से जुड़े किसानों की संख्या 30 लाख के पार, लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्र की विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत शुरू किए गए कुल 10,000 में से 1,100 से ज्यादा किसान उत्पादक संगठन (FPO) संस्थाओं ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार पार कर लिया है. एफपीओ योज

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Jul 2025· 2 min read

FPO योजना से जुड़े किसानों की संख्या 30 लाख के पार, लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं

FPO योजना से जुड़े किसानों की संख्या 30 लाख के पार, लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केंद्र की विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत शुरू किए गए कुल 10,000 में से 1,100 से ज्यादा किसान उत्पादक संगठन (FPO) संस्थाओं ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार पार कर लिया है. एफपीओ योजना से जुड़े किसानों की संख्या 30 लाख के आंकड़े को पार कर गई है, जिनमें से लगभग 40% महिलाएं हैं.

FPO का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और छोटे किसानों को बाजार तक सीधी पहुंच, सौदेबाजी की शक्ति और बाजार पहुंच में सुधार करना है. इस योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने 29 फरवरी, 2020 को की थी. योजना के तहत गठित होने वाले प्रत्येक नए एफपीओ को 5 वर्षों की अवधि के लिए सहायता देने और 3 वर्षों तक प्रबंधन लागत को पूरा करने के लिए 18 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है.

इसके अलावा, एफपीओ के प्रत्येक किसान सदस्य को 2,000 रुपये तक का इक्विटी अनुदान और एफपीओ को इंस्टीट्यूशनल लोन आसानी से सुनिश्चित करने के लिए पात्र लेंडर्स संस्थानों से प्रति एफपीओ 2 करोड़ रुपये तक के प्रोजेक्ट लोन की डेट गारंटी सुविधा भी इस योजना के तहत दी जाती है.

मशाला बोर्ड भी कर रहा है मदद
रिपोर्ट के मुताबिक अन्य मंत्रालय भी FPO के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास में शामिल हो गए हैं. उदाहरण के लिए, मसाला बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए निर्यात विकास के लिए प्रगतिशील और सहयोगात्मक हस्तक्षेपों के माध्यम से मसाला क्षेत्र में स्थिरता के लिए योजना शुरू की है, जिसके तहत किसानों और किसान उत्पादक संगठनों को मसालों के उत्पादन, गुणवत्ता और निर्यात को बढ़ाने के लिए वैल्यू चेन में वित्तीय सहायता दी जाती है.

ये भी पढ़ें - देश में वित्तीय संकट से जूझ रही है प्राकृतिक रूप से रंगीन कपास की खेती

6,865 करोड़ रुपए की लागत के साथ शुरू की गई थी योजना
यह योजना 2027-28 तक 6,865 करोड़ रुपए के बजट लागत के साथ शुरू की गई थी. योजना के शुरू होने के बाद से, 4,761 एफपीओ को 254.4 करोड़ रुपए का इक्विटी अनुदान जारी किया गया है और 1,900 एफपीओ को 453 करोड़ रुपए का डेट गारंटी कवर जारी किया गया है. किसान उत्पादक संगठन (FPO) पंजीकृत संस्थाएं हैं, जिनका गठन कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के उत्पादन और विपणन में पैमाने की अर्थव्यवस्थाओं के माध्यम से सामूहिक लाभ उठाने के उद्देश्य से किया जाता है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— FPO योजना से जुड़े किसानों की संख्या 30 लाख के पार, लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
FPOkheti kisaniNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs