Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Farmer Registry कराना क्यों है ज़रूरी?
एग्री बुलेटिन

Farmer Registry कराना क्यों है ज़रूरी?

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry) करा रही है। राज्य सरकार का कहना है कि इससे किसानों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने में आसानी होगी। तो अगर आप यूपी के क

NP

Pooja Rai· Correspondent

20 जनवरी 2025· 3 min read

Farmer Registry कराना क्यों है ज़रूरी?

Farmer Registry कराना क्यों है ज़रूरी?

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की किसान रजिस्ट्री (Farmer Registry) करा रही है। राज्य सरकार का कहना है कि इससे किसानों को सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ लेने में आसानी होगी। तो अगर आप यूपी के नागरिक हैं और किसान हैं तो आपको Farmer Registry करवाना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की है।अगर आप अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, तो इस तिथि से पहले अपनी रजिस्ट्री जरूर पूरी कर लें।

क्या है Farmer Registry?
यह एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया है। इसका उद्देश्य किसानों से जुड़ी जानकारी को डिजिटल रूप एक जगह रजिस्टर करना है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी किसानों का डेटा एकत्रित किया जाता है, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। विशेष रूप से, यह पोर्टल PM Kisan Samman Nidhi योजना के तहत किसानों को उनकी आर्थिक सहायता पहुंचाने में मदद करता है।

क्या है इसका फ़ायदा?
इससे किसानों को योजना के तहत उनकी जानकारी अपडेट करने, आवेदन करने और लाभ प्राप्त करने में सुविधा होती है। इसके अलावा, इस पोर्टल से राज्य सरकार को भी कृषि क्षेत्र से संबंधित डेटा प्राप्त करने में मदद मिलती है, जिससे योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकता है। Farmer Registry यूपी के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ें -अत्यधिक ठंड में सरसों की फसल में लगने वाले सफेद रतुआ रोग के लक्षण और बचाव जानिए

डिजिटल KCC के माध्यम से ले सकते हैं 2 लाख रुपए तक का लोन
सरकार का कहना है कि इससे डायरेक्ट वित्तीय सहायता, बेहतर पारदर्शिता, सटीक डेटा संग्रहण, डिजिटल साक्षरता में वृद्धि, किसानों को जल्दी सेवाएँ का लाभ मिलना और बेहतर निगरानी हो सकेगी।
इसके अलावा किसानों को बार बार e-KYC नहीं करनी पड़ेगी। फार्मर रजिस्ट्री करवाने के बाद किसान चाहें तो डिजिटल KCC के माध्यम से तुरंत 2 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। इसके साथ ही MSP रजिस्ट्रेशन में भी आसानी होगी और ये किसान क्रॉप लोन, फ़सल बीमा सम्मान निधि और आपदा राहत के हक़दार होंगे।

UP Farmer Registry कैसे करें?

Farmer Registry UP में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सरल और ऑनलाइन है, जो किसानों को अपनी जानकारी सरकार के पोर्टल पर रजिस्टर करने की सुविधा देती है।

सबसे पहले, किसान को Farmer Registry UP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।

वेबसाइट पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म रहता है, जिसमें किसान को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे नाम, पता, बैंक खाता विवरण, भूमि का विवरण आदि भरना होता है।किसान को कुछ आवश्यक डॉक्युमेंट्स जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, भूमि रिकॉर्ड, और बैंक खाता विवरण अपलोड करने होते हैं।

रजिस्ट्रेशन के दौरान किसान को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना होता है। इसके बाद, एक OTP भेजा जाता है, जिसका वेरिफिकेशन करना होता है।

रजिस्ट्रेशन के बाद, सरकार द्वारा दर्ज की गई जानकारी और डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाता है।

वेरिफिकेशन के बाद, किसान को रजिस्ट्रेशन की पुष्टि की जाती है, और वे पीएम किसान योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ के लिए पात्र हो जाते हैं।

यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, जिससे किसानों को रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Farmer Registry कराना क्यों है ज़रूरी?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs