News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. FAIFA का श्वेत पत्र: पर्माकल्चर आधारित खेती और निवेश योजना की बात
एग्री बुलेटिन

FAIFA का श्वेत पत्र: पर्माकल्चर आधारित खेती और निवेश योजना की बात

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फार्मर एसोसिएशन (FAIFA) ने किसानों के लिए आधुनिक और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए श्वेत पत्र जारी किया है। इसमें 50 लाख हेक्टेयर पर्माकल्चर आधारित खेती और 10,000 करोड़

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Dec 2025· 2 min read

FAIFA का श्वेत पत्र: पर्माकल्चर आधारित खेती और निवेश योजना की बात

FAIFA का श्वेत पत्र: पर्माकल्चर आधारित खेती और निवेश योजना की बात

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फार्मर एसोसिएशन (FAIFA) ने किसानों के लिए आधुनिक और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए श्वेत पत्र जारी किया है। इसमें 50 लाख हेक्टेयर पर्माकल्चर आधारित खेती और 10,000 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव शामिल है। संगठन का लक्ष्य 50 कृषि निर्यात जोन बनाकर, कोल्ड चेन और उच्च मूल्य वाली फसलों के जरिए कृषि निर्यात को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाना है।

किसानों के साथ मिलकर एक आधुनिक, टिकाऊ और मजबूत कृषि व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फार्मर एसोसिएशन (FAIFA) ने एक श्वेत पत्र जारी किया है। इस श्वेत पत्र में सरकार को चार स्तरीय रणनीति अपनाने का सुझाव दिया गया है, ताकि किसान आत्मनिर्भर बनें और देश का कृषि क्षेत्र और अधिक सशक्त हो सके।

किसानों को सशक्त बना रही सरकारी नीतियाँ
FAIFA के कार्यक्रम में भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराज श्रीनिवास वर्मा ने कहा कि सरकार की नीतियाँ खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने से लेकर नई तकनीक आधारित एग्रीकल्चर इकोसिस्टम तैयार करने तक किसानों को सशक्त बना रही हैं।

पर्माकल्चर आधारित खेती को बढ़ावा देने की बात
संगठन ने बताया कि पर्माकल्चर आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख हेक्टेयर भूमि को इसके अंतर्गत लाने का प्रस्ताव है। इसके लिए 2026 से 2030 के बीच 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है।

ये भी पढ़ें - चीनी के MSP बढ़ाने और निर्यात की अनुमति पर मंथन

क्या है पर्माकल्चर?
पर्माकल्चर (Permaculture) एक टिकाऊ कृषि और भूमि प्रबंधन तरीका है जो प्रकृति के तरीके अपनाता है। इसमें खेती, पशुपालन और पेड़ों को इस तरह मिलाया जाता है कि एक संतुलित और आत्मनिर्भर पारिस्थितिकी तंत्र बने। पर्माकल्चर मिट्टी और पानी की रक्षा करता है और कम संसाधन लगाकर ज्यादा उपज देता है। मतलब एक ऐसी खेती, जो पर्यावरण के अनुकूल हो, लंबे समय तक टिकाऊ रहे और किसानों को आत्मनिर्भर बनाए।

कृषि निर्यात 100 अरब डॉलर तक का लक्ष्य
FAIFA के अध्यक्ष मुरली बाबू ने कहा कि संगठन का लक्ष्य 50 कृषि निर्यात जोन बनाना, कोल्ड चेन का विस्तार, गुणवत्ता प्रमाणन और उच्च मूल्य वाली फसलों में वैल्यू एडिशन के जरिए कृषि निर्यात को बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

ये देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— FAIFA का श्वेत पत्र: पर्माकल्चर आधारित खेती और निवेश योजना की बात

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFederation of All India Farmer Associationskheti kisaniNews Potlipermaculturesustainable agricultural practicesखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs