News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Ethanol को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना किसानों और चीनी मिलों को मिलेगा फायदा
एग्री बुलेटिन

Ethanol को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना किसानों और चीनी मिलों को मिलेगा फायदा

केंद्र सरकार ने एथेनॉल(Ethanol) आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए गन्ना आधारित एथेनॉल(Ethanol) के संशोधित खरीद मूल्य को मंजूरी दी है. इसके तहत अब C-हैवी शीरा से बने एथेनॉल(Ethanol) की कीमत ₹57.97 प्रति लीटर

Pooja Rai

Pooja Rai·30 Jan 2025· 3 min read

Ethanol को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना किसानों और चीनी मिलों को मिलेगा फायदा

Ethanol को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना किसानों और चीनी मिलों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने एथेनॉल(Ethanol) आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए गन्ना आधारित एथेनॉल(Ethanol) के संशोधित खरीद मूल्य को मंजूरी दी है. इसके तहत अब C-हैवी शीरा से बने एथेनॉल(Ethanol) की कीमत ₹57.97 प्रति लीटर, B-हैवी शीरा की कीमत ₹60.73 प्रति लीटर और गन्ने के रस/चीनी/चीनी सिरप की कीमत ₹65.61 प्रति लीटर निर्धारित की गई है. सरकार के इस फैसले से 20 फीसदी ब्लेंडिंग टारगेट को पूरा करने में तेजी आएगी. इसके अलावा किसानों का अटका गन्ना भुगतान मिलना आसान हो जाएगा.

जानकारों का कहना है कि सरकार का यह फैसला चीनी उद्योग को बढ़ावा देगा, जिससे एथेनॉल उत्पादन बढ़ेगा और चीनी मिलों के लिए बेहतर कैश फ्लो बना रहेगा. जबकि, किसानों के लिए यह निर्णय एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि एथेनॉल की मांग में वृद्धि से गन्ने की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें - गेहूं की फसल को बढ़ते तापमान से बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी

C-हैवी शीरा की कीमत में 1.69 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैबिनेट ने इथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2024-25 के लिए गन्ना आधारित इथेनॉल के संशोधित खरीद मूल्यों को मंजूरी दी. नई कीमतें C-हैवी शीरा के लिए 57.97 रुपये प्रति लीटर तय की गई हैं. जबकि, B-हैवी शीरा के लिए 60.73 रुपये प्रति लीटर और गन्ने के रस, चीनी या चीनी सिरप के लिए 65.61 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई हैं. आपको बता दें कि केंद्र ने केवल C-हैवी शीरा के लिए कीमत में 1.69 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है. बाकी B-हैवी शीरा और चीनी के लिए दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

क्या होता है C-हैवी मोलेसेस और B-हैवी मोलेसेस?
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कहा कि गन्ने से तीन चीजें निकलती हैं- C-हैवी मोलेसेस, B-हैवी मोलेसेस और गन्ने का रस. इन तीनों की खरीद कीमतों को आज कैबिनेट द्वारा मंजूरी दे दी गई. उन्होंने कहा कि C-हैवी मोलेसेस वो होता है, जिसमें से चीनी पूरी तरह से निकल चुकी होती है. B-हैवी मोलेसेस में चीनी का थोड़ा कंटेंट होता है. उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल इथेनॉल बनाने में होगा उतना ही ये देश के लिए, किसानों के लिए, पर्यावरण के लिए फायदेमंद है.

ये भी पढ़ें - ‘सरकार Direct benefit transfer के माध्यम से कृषि सब्सिडी देने पर विचार कर सकती है’: शिवराज सिंह चौहान

सरकार के इस फ़ैसले से इथेनॉल की मांग में वृद्धि से गन्ने की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है, जो गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है. इससे किसानों की आय बढ़ाने और मिल की प्रॉफिट में सुधार करने में मदद करेगी. इसके अलावा यह देश के इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को भी तेज़ रफ़्तार देगी.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Ethanol को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, गन्ना किसानों और चीनी मिलों को मिलेगा फायदा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs