News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Economic Survey: कृषि क्षेत्र की आर्थिक सेहत कैसी है?
एग्री बुलेटिन

Economic Survey: कृषि क्षेत्र की आर्थिक सेहत कैसी है?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक सरकारी पूंजीगत व्यय (Capex), निर्यात वृद्धि और घरेलू खपत में सुधार की वजह से वित्‍तीय वर्ष 2024-25 मे

NP

Jalish·Reporter·31 Jan 2025· 3 min read

Economic Survey: कृषि क्षेत्र की आर्थिक सेहत कैसी है?

Economic Survey: कृषि क्षेत्र की आर्थिक सेहत कैसी है?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक सरकारी पूंजीगत व्यय (Capex), निर्यात वृद्धि और घरेलू खपत में सुधार की वजह से वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में भारत की वास्तविक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 6.4% की दर से बढ़ने का अनुमान है। खरीफ फसल की अच्छी पैदावार और सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं के कारण कृषि क्षेत्र में 3.8% वृद्धि होने का अनुमान सर्वे में लगाया गया है। जबकि सर्वेक्षण के मुताबिक उद्योग क्षेत्र में 6.2% की वृद्धि के साथ निर्माण और विनिर्माण क्षेत्र में सुधार दिखेगा।

सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि, पिछले एक दशक में कृषि आय सालाना 5.23% की दर से बढ़ी है। इस दौरान गैर-कृषि आय में हर साल 6.24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। सर्वेक्षण में इस बात पर जोर दिया गया है कि, कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने और अर्थव्यवस्था में सरकारी हस्तक्षेप कम करने की जरूरत है। इसमें कहा गया है कि भारत दुनिया का प्रमुख अनाज उत्पादक देश है और विश्व उत्पादन में 11.6 प्रतिशत योगदान करता है, लेकिन फसलों की उत्पादकता अनेक देशों की तुलना में बहुत कम है। साल 2012-13 से 2021-22 के दौरान फसल क्षेत्र में सालाना 2.1 प्रतिशत की ही वृद्धि हुई है। वह भी मुख्य रूप से फल, सब्जियों और दालों के कारण। खाद्य तेलों में आयात पर निर्भरता होने के बावजूद इसकी वृद्धि दर सिर्फ 1.9 प्रतिशत है जो चिंता की बात है।

सर्वेक्षण में कहा गया है कि, बागवानी, मवेशी और मछली पालन जैसे हाई वैल्यू सेक्टर में ज्यादा ग्रोथ रही है। वर्ष 2014-15 से 2022-23 के दौरान (मौजूदा मूल्यों पर) फिशरीज में सालाना औसतन 13.67 प्रतिशत और मवेशी क्षेत्र में 12.99 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हुई है।

कृषि क्षेत्र

सर्वेक्षण के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में कृषि क्षेत्र की वृद्धि स्थिर रही। दूसरी तिमाही में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले चार तिमाहियों से अधिक थी। अच्छे खरीफ उत्पादन, सामान्य से अधिक मानसून और पर्याप्त जलाशय स्तर से इस सेक्टर को मदद मिली। पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक इस साल कुल खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1647.05 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है, जो 2023-24 की तुलना में 5.7 प्रतिशत और पिछले पांच सालों के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 8.2 प्रतिशत अधिक है। ये वृद्धि मुख्य रूप से चावल, मक्का, मोटे अनाज और तिलहन के उत्पादन में वृद्धि की वजह से हुई है।

सर्वेक्षण में बताया गया है कि 2011-12 से 2020-21 के बीच अलग-अलग राज्यों में फसलों में विविधता भी देखी गई। आंध्र प्रदेश कृषि और संबंधित क्षेत्र (वानिकी और लकड़ी कटाई को छोड़कर) में 8.8 प्रतिशत सालाना की वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। मध्य प्रदेश 6.3 फीसदी की वृद्धि दर के साथ दूसरे और तमिलनाडु 4.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इन राज्यों ने उन फसलों की ओर विविधीकरण किया जिनमें उत्पादकता अधिक है। उदाहरण के लिए आंध्र प्रदेश ने ज्वार, मध्य प्रदेश ने मूंग और तमिलनाडु ने मक्का की ओर विविधीकरण किया। इसके बावजूद वैश्विक औसत की तुलना में उत्पादकता बढ़ाने और उपज के अंतर को कम करने की काफी संभावनाएं मौजूद हैं। भविष्य को देखते हुए यह समझना महत्वपूर्ण है कि लोगों की बढ़ती आय के कारण खान-पान की प्राथमिकताएं बदल रही हैं। ये कृषि क्षेत्र के विकास प्रभावित करेंगी। बागवानी उत्पादों के साथ पशुधन और फिशरीज प्रोडक्ट की खपत बढ़ेगी। इनके उच्च मूल्य वाले उत्पाद नष्ट भी जल्दी होते हैं। इसलिए मजबूत फसल प्रबंधन और मार्केटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यक होगी। इस प्रयास में किसान उत्पादक संगठन (FPOs), सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण

News Potli.
Clip & Share
“

— Economic Survey: कृषि क्षेत्र की आर्थिक सेहत कैसी है?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture sectorbudget 2025economic surveynirmala sitharaman
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs