News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Earth Day 2025: 22 अप्रैल को क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस, जानिए इस दिन का महत्व
एग्री बुलेटिन

Earth Day 2025: 22 अप्रैल को क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस, जानिए इस दिन का महत्व

दुनिया भर में हर साल आज, 22 अप्रैल के दिन को 'विश्व पृथ्वी दिवस' के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान खींचना और यह कोशिश करना है कि सभी पृथ्वी को सुरक्षित बनाए

Pooja Rai

Pooja Rai·22 Apr 2025· 3 min read

Earth Day 2025: 22 अप्रैल को क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस, जानिए इस दिन का महत्व

Earth Day 2025: 22 अप्रैल को क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस, जानिए इस दिन का महत्व

दुनिया भर में हर साल आज, 22 अप्रैल के दिन को 'विश्व पृथ्वी दिवस' के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान खींचना और यह कोशिश करना है कि सभी पृथ्वी को सुरक्षित बनाए रखने में योगदान दें. यह हर पीढ़ी की जिम्मेदारी बनती है कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित पृथ्वी बनाए रखे. हर साल पृथ्वी दिवस मनाने के लिए एक खास थीम रखी जाती है। पृथ्वी दिवस 2025 की थीम हमारी शक्ति, हमारा ब्रह्मांड (Our Power, Our Planet) है।

पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है। यह केवल इंसानों के लिए नहीं, बल्कि सभी जीवों के लिए जीवन का आधार हैं। पृथ्वी पर हवा, पानी, मिट्टी, सूर्य का प्रकाश, चांद की शीतलता और अनुकूल तापमान समेत जीवन जीने के लिए सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। इसलिये आने वाली पीढ़ियों के लिए इन सभी संसाधनों को बनाये रखना हमारा कर्तव्य है।
प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना, पर्यावरण को सुरक्षित रखना, पर्यावरण संरक्षण में आने वाली चुनौतियों से लड़ना, लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके बताना, जनसंख्या वृद्धि पर नजर रखना, वनों की कटाई को रोकना, प्रदूषण कम करने की तरफ कदम बढ़ाना और पृथ्वी के हित में कार्य करने के लिए सभी को जागरूक करना ही इस दिन को मनाने का उद्देश्य है.

ये भी पढ़ें - गन्ने की फसल में बढ़ रहा है टॉप बोरर का प्रकोप, जानें रोकथाम के लिए वैज्ञानिक की सलाह

पृथ्वी दिवस का इतिहास
धरती के संरक्षण से जुड़े इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी। सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की।एक साल पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई। इस हादसे में कई लोग आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला लिया गया।इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस पहली बार मनाया।

हम सभी को ये जरूर करना चाहिए
सिर्फ़ आज के दिन ही नहीं बल्कि हर रोज हम सभी को ये काम करना चाहिए जिससे कम से कम संसाधन में काम भी हो जाये और चीजें व्यर्थ भी ना हो। सबसे ज़रूरी बात की हमें अपने बच्चों को बचपन से ही इस ओर ध्यान दिलाना चाहिए ताकि ये सभी बातें उसकी आदत में आ जाये। हमें हर संभव पानी बचाने की कोशिश करनी चाहिए, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें या ना करें, बिजली का इस्तेमाल जरूरत पर ही करें, पेड़-पौधे लगाएं और पर्यावरण को हरा बनाए रखें, प्रदूषण कम करें और नदी-नालों में गंदगी फेंकने के बजाय कूड़ेदान में ही फेंकें, ओवर कंजंप्शन से बचें, जिन चीजों की जरूरत ना हो उन्हें ना खरीदें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Earth Day 2025: 22 अप्रैल को क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस, जानिए इस दिन का महत्व

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsearth dayEarth day 2025kheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs