News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. DBW 303 (करण वैष्णवी): शुरुआती बुवाई के लिए ज्यादा पैदावार देने वाली गेहूं की किस्म
एग्री बुलेटिन

DBW 303 (करण वैष्णवी): शुरुआती बुवाई के लिए ज्यादा पैदावार देने वाली गेहूं की किस्म

DBW 303 (करण वैष्णवी) गेहूं की एक ज्यादा पैदावार देने वाली किस्म है जिसे शुरुआती बुवाई और सिंचित खेतों के लिए विकसित किया गया है। यह 8.1 टन/हेक्टेयर तक उत्पादन देती है, दानों की गुणवत्ता अच्छी है और इ

Pooja Rai

Pooja Rai·15 Nov 2025· 2 min read

DBW 303 (करण वैष्णवी): शुरुआती बुवाई के लिए ज्यादा पैदावार देने वाली गेहूं की किस्म

DBW 303 (करण वैष्णवी): शुरुआती बुवाई के लिए ज्यादा पैदावार देने वाली गेहूं की किस्म

DBW 303 (करण वैष्णवी) गेहूं की एक ज्यादा पैदावार देने वाली किस्म है जिसे शुरुआती बुवाई और सिंचित खेतों के लिए विकसित किया गया है। यह 8.1 टन/हेक्टेयर तक उत्पादन देती है, दानों की गुणवत्ता अच्छी है और इसमें 12.1% प्रोटीन होता है। यह किस्म रतुआ और पत्तियों के रोगों के प्रति प्रतिरोधी है और गिरने की समस्या नहीं होती।

ICAR–भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल ने किसानों के लिए गेहूं की एक उच्च पैदावार देने वाली किस्म DBW 303 (करण वैष्णवी) तैयार की है। यह किस्म खासकर शुरुआती बुवाई (Early Sown) और सिंचित खेतों के लिए बेहद उपयुक्त मानी जाती है।

कितनी है पैदावार?
DBW 303 की पैदावार लगभग 8.1 टन प्रति हेक्टेयर तक दर्ज की गई है, जो इसे सामान्य गेहूं की किस्मों से अधिक उत्पादक बनाती है। यह किस्म पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम यूपी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड (तराई क्षेत्र), गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए अनुशंसित है।

क्वालिटी
गुणवत्ता की बात करें तो इस गेहूं में ज्यादा दाने, अच्छी चपाती (रोटी) क्वालिटी और 12.1% प्रोटीन पाया जाता है। मजबूत पौधे होने के कारण इसमें गिरने (lodging) की समस्या नहीं होती। इसके अलावा यह किस्म रतुआ (rust) और अन्य पत्तियों के रोगों के प्रति काफी हद तक प्रतिरोधी है, जिससे फसल सुरक्षित रहती है और उत्पादन में कमी नहीं आती।

ये भी पढ़ें - भारत में आटा-सूजी-मैदा के निर्यात पर लगी रोक हटाने की मांग तेज, सरकार कर रही विचार

किसानों के लिए बेहतर विकल्प
वैज्ञानिकों का कहना है कि DBW 303 एक ऐसी किस्म है जो लगातार कई सीजनों में उच्च पैदावार, अच्छे दाने और मजबूत पौधों के कारण किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद करेगी। यह किस्म कम जोखिम और ज्यादा लाभ चाहने वाले किसानों के लिए बेहतर विकल्प बन रही है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— DBW 303 (करण वैष्णवी): शुरुआती बुवाई के लिए ज्यादा पैदावार देने वाली गेहूं की किस्म

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliwheat new varietyखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs