News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. DAP उत्पादन हाल के महीनों में सबसे ऊंचे स्तर 3.84 लाख मीट्रिक टन पर पहुंचा, नकली खाद मुद्दे पर उर्वरक मंत्री नड्डा ने कही ये बात
एग्री बुलेटिन

DAP उत्पादन हाल के महीनों में सबसे ऊंचे स्तर 3.84 लाख मीट्रिक टन पर पहुंचा, नकली खाद मुद्दे पर उर्वरक मंत्री नड्डा ने कही ये बात

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उर्वरक विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर, चालू खरीफ मौसम के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की। बैठक के

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Jun 2025· 3 min read

DAP उत्पादन हाल के महीनों में सबसे ऊंचे स्तर 3.84 लाख मीट्रिक टन पर पहुंचा, नकली खाद मुद्दे पर उर्वरक मंत्री नड्डा ने कही ये बात

DAP उत्पादन हाल के महीनों में सबसे ऊंचे स्तर 3.84 लाख मीट्रिक टन पर पहुंचा, नकली खाद मुद्दे पर उर्वरक मंत्री नड्डा ने कही ये बात

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उर्वरक विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर, चालू खरीफ मौसम के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्र के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने फसल उत्पादकता का सहयोग करने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। नड्डा को खरीफ 2025 के लिए उर्वरक आपूर्ति और तैयारियों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि उर्वरकों का घरेलू उत्पादन उच्चतम स्तर पर बना हुआ है। डीएपी उत्पादन हाल के महीनों में सबसे अधिक 3.84 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। भारतीय उर्वरक कंपनियों ने मांग और घरेलू आपूर्ति के बीच के अंतर को दूर करने के लिए उर्वरकों के प्रमुख निर्यातक देशों सऊदी अरब, मोरक्को और रूस के साथ गठजोड़ किया है, जिससे पूरे वर्ष नियमित आयात सुनिश्चित हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सभी राज्यों में उर्वरकों को तुरंत उपलब्ध कराने को सुनिश्चित करने को कहा। इस संबंध में, उन्होंने सभी हितधारकों जैसे राज्य सरकारों, उर्वरक कंपनियों, रेलवे और पत्तन प्राधिकरणों के साथ अभिन्न समन्वय के महत्व पर बल दिया।

ये भी पढ़ें - हरियाणा में जैविक उत्पादों के लिए दो मंडियां बनाई जाएंगी, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए 20 हजार रुपये भी दिए जाएंगे: मुख्यमंत्री सैनी

यूरिया पर बढ़ती निर्भरता पर भी चिंता व्यक्त की
नड्डा ने रासायनिक उर्वरकों, विशेष रूप से यूरिया पर बढ़ती निर्भरता पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने दीर्घकालीन कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता दोहराई। उन्होंने अधिकारियों को पीएम-प्रणाम (मातृ-भूमि के पुनरुद्धार, जागरूकता सृजन, पोषण और सुधार के लिए पीएम कार्यक्रम) को लागू करने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया। इस पहल का उद्देश्य उर्वरकों के दीर्घकालीन और संतुलित उपयोग को प्रोत्साहित करना, वैकल्पिक उर्वरकों को अपनाना और जैविक और प्राकृतिक खेती के तरीकों को प्रोत्साहन देना है। रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाने वाले राज्यों को इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोत्साहन मिलेगा।

उर्वरकों के अवैध उपयोग, जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ होगी कार्रवाई
जगत प्रकाश नड्डा ने उर्वरकों के अवैध उपयोग, जमाखोरी और कालाबाजारी के मुद्दे का समाधान करने के लिए राज्य सरकारों के साथ समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इन कुप्रथाओं को रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने का आह्वान किया कि उर्वरक इच्छित प्राप्तकर्ताओं तक पहुँचें।
बैठक में उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे जिनमें अपर सचिव अनीता मेश्राम, अपर सचिव अपर्णा एस. शर्मा और निदेशक (गतिविधि) अभय शर्मा सम्मिलित थे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— DAP उत्पादन हाल के महीनों में सबसे ऊंचे स्तर 3.84 लाख मीट्रिक टन पर पहुंचा, नकली खाद मुद्दे पर उर्वरक मंत्री नड्डा ने कही ये बात

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsdapfertilizersjagat prakash naddakheti kisaniNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs