Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

Budget 2026-27:कृषि से बायोफार्मा तक, बजट में विकास और रोजगार पर फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। बजट का फोकस आर्थिक विकास तेज करने, रोजगार सृजन और सबका साथ-सबका विकास पर है। इसमें MSME को मजबूत करने, भारत को वैश्विक बाय

NP

Pooja Rai· Correspondent

1 फ़रवरी 2026· 3 min read

Budget 2026-27:कृषि से बायोफार्मा तक, बजट में विकास और रोजगार पर फोकस

Budget 2026-27:कृषि से बायोफार्मा तक, बजट में विकास और रोजगार पर फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। बजट का फोकस आर्थिक विकास तेज करने, रोजगार सृजन और सबका साथ-सबका विकास पर है। इसमें MSME को मजबूत करने, भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने, नारियल, काजू और कोको उत्पादन बढ़ाने और पशुपालन व पशु चिकित्सा सेवाओं को प्रोत्साहन देने की घोषणाएं की जा रही हैं।

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी 2026 को संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश करते हुए उन्होंने देशवासियों का आभार जताया और कहा कि यह बजट पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि इस बजट के तीन मुख्य उद्देश्य हैं—देश की आर्थिक रफ्तार को तेज करना, आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ-सबका विकास सुनिश्चित करना। इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सहायक नीतिगत वातावरण, बेहतर पूंजी आवंटन और मजबूत जोखिम प्रबंधन पर खास ध्यान दिया गया है।

भारत बनेगा वैश्विक बायोफार्मा हब
रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार अब तक 350 से अधिक सुधार लागू कर चुकी है। बजट में चैंपियन MSME तैयार करने, शहरों में आर्थिक क्षेत्रों के विकास और भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने की योजनाओं को प्रमुखता दी गई है। सरकार अगले पांच वर्षों में बायोफार्मा क्षेत्र में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव कर रही है। साथ ही केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) को और मजबूत करने की बात कही गई है।

नारियल संवर्धन योजना का प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने नारियल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक नई नारियल संवर्धन योजना का भी प्रस्ताव रखा। इस योजना के तहत प्रमुख नारियल उत्पादक राज्यों में पुराने और अनुपयोगी पेड़ों की जगह नई और उन्नत किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे उत्पादन और उत्पादकता दोनों बढ़ाई जा सके।

ये भी पढ़ें - CSIR-CIMAP किसान मेला–2026: 4000 किसानों की भागीदारी, एरोमा मिशन की सफलता की गूंज

काजू और कोको की खेती पर ज़ोर
इसके साथ ही भारतीय काजू और कोको के लिए एक विशेष कार्यक्रम लाने की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य भारत को कच्चे काजू और नारियल के उत्पादन व प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बनाना, निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाना और 2030 तक भारतीय काजू व कोको को वैश्विक स्तर पर प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित करना है।

पशुपालन में अहम घोषणाएं
पशुपालन और पशु चिकित्सा क्षेत्र को लेकर भी बजट में अहम घोषणाएं की जा रही हैं। निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए पूंजी सब्सिडी सहायता योजना शुरू की जाएगी। वित्त मंत्री ने बताया कि 1.5 लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं ऑरेंज इकोनॉमी से जुड़े क्षेत्रों में 2030 तक करीब 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होगी।

मतलब बजट में कृषि, MSME, पशुपालन, बायोफार्मा और रोजगार सृजन को विकास की धुरी बनाते हुए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम उठाने पर जोर दिया जा रहा है।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min