News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Budget 2026-27: क्या Bharat-VISTAAR बनेगा किसानों के लिए गेम-चेंजर?
एग्री बुलेटिन

Budget 2026-27: क्या Bharat-VISTAAR बनेगा किसानों के लिए गेम-चेंजर?

केंद्र सरकार किसानों के लिए Bharat-VISTAAR नाम का एक AI आधारित बहुभाषी डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रही है। यह टूल AgriStack और ICAR की कृषि जानकारी को एक जगह जोड़कर किसानों को सही समय पर खेती से जु

NP

Pooja Rai·Correspondent·01 Feb 2026· 3 min read

Budget 2026-27: क्या Bharat-VISTAAR बनेगा किसानों के लिए गेम-चेंजर?

Budget 2026-27: क्या Bharat-VISTAAR बनेगा किसानों के लिए गेम-चेंजर?

केंद्र सरकार किसानों के लिए Bharat-VISTAAR नाम का एक AI आधारित बहुभाषी डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू करने जा रही है। यह टूल AgriStack और ICAR की कृषि जानकारी को एक जगह जोड़कर किसानों को सही समय पर खेती से जुड़ी सलाह देगा। इसका मकसद खेती की उत्पादकता बढ़ाना, जोखिम कम करना और खासकर छोटे व किरायेदार किसानों की मदद करना है।

नई दिल्ली: खेती में तकनीक के इस्तेमाल को लेकर देश में कई सरकारी और निजी संस्थाएं काम कर रही हैं। कहीं मिट्टी की जांच पर फोकस है, तो कहीं बीज, फसल किस्मों और लॉजिस्टिक्स पर। लेकिन ये सभी प्रयास अलग-अलग होने की वजह से ज़्यादातर किसानों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार Bharat-VISTAAR नाम का एक नया AI आधारित टूल लाने जा रही है।

क्या है Bharat-VISTAAR?
Bharat-VISTAAR (Virtually Integrated System to Access Agricultural Resources) एक मल्टी-लैंग्वेज AI प्लेटफॉर्म होगा, जो किसानों को उनकी ज़रूरत के मुताबिक खेती से जुड़ी जानकारी देगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए कहा कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए AgriStack पोर्टल और ICAR की कृषि पद्धतियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जाएगा।

किसानों को क्या फ़ायदा होगा?
वित्त मंत्री के अनुसार Bharat-VISTAAR टूल से किसानों को कई तरह के सीधे फायदे मिलेंगे। यह प्लेटफॉर्म किसानों को सही समय पर सही खेती की सलाह उपलब्ध कराएगा, जिससे वे फसल बुवाई, खाद-पानी और कीटनाशक के इस्तेमाल जैसे फैसले बेहतर तरीके से ले सकेंगे। इससे खेती से जुड़े निर्णय आसान होंगे और फसल नुकसान का जोखिम कम होगा। साथ ही, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक जानकारी के उपयोग से खेती की उत्पादकता बढ़ाने में भी यह टूल अहम भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें - Budget 2026-27:कृषि से बायोफार्मा तक, बजट में विकास और रोजगार पर फोकस

खेती में बड़ा बदलाव संभव
एग्रीटेक सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म किसानों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। कुछ लोगों का कहना है कि खेती में तकनीक से सुधार तो हुआ है, लेकिन अब भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं।वहीं कुछ ने कहा कि अगर देश में एक एकीकृत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनता है, तो इससे किसानों को संगठित तरीके से कर्ज, सही मात्रा में खाद-बीज और बेहतर इनपुट मिल पाएंगे, जिससे खेत के स्तर पर सीधा फायदा होगा।

चुनौतियां भी कम नहीं
ऐसा माना जा रहा है कि Bharat-VISTAAR जैसे टूल से छोटे, सीमांत और किरायेदार किसानों को हर मौसम में आने वाली समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।हालांकि इस योजना की सफलता के लिए डेटा की गुणवत्ता, अलग-अलग राज्यों की भागीदारी और मजबूत नियम और निगरानी व्यवस्था बहुत जरूरी होगी। सही मानक और पारदर्शी व्यवस्था के बिना इसका पूरा फायदा किसानों तक नहीं पहुंच पाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Budget 2026-27: क्या Bharat-VISTAAR बनेगा किसानों के लिए गेम-चेंजर?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAgriStackBharat-VISTAARbudget 2026Finance Minister Nirmala SitharamanicarNews PotliShivraj Singh Chouhan
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs