News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Bima Sakhi: क्या है बीमा सखी योजना? जानिए, क्या LIC की रेगुलर कर्मचारी होंगी ये महिलाएँ?
एग्री बुलेटिन

Bima Sakhi: क्या है बीमा सखी योजना? जानिए, क्या LIC की रेगुलर कर्मचारी होंगी ये महिलाएँ?

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और फैसला लिया है। पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत की है। यह योजना 18 से 70 साल की महिलाओं के लिए है।

NP

Pooja Rai·Correspondent·11 Dec 2024· 3 min read

Bima Sakhi: क्या है बीमा सखी योजना? जानिए, क्या LIC की रेगुलर कर्मचारी होंगी ये महिलाएँ?

Bima Sakhi: क्या है बीमा सखी योजना? जानिए, क्या LIC की रेगुलर कर्मचारी होंगी ये महिलाएँ?

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और फैसला लिया है। पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए एलआईसी बीमा सखी योजना की शुरुआत की है। यह योजना 18 से 70 साल की महिलाओं के लिए है। इस योजना से पीएम मोदी देश की उन महिलाओं को भी सशक्त बनाना चाहते हैं, जो मात्र 10वीं पास हैं, जिन्होंने किसी मजबूरी में आगे की पढ़ाई पूरी नहीं की। इस योजना के तहत महिलाओं को पहले तीन साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग पीरियड के दौरान महिलाओं को 5 से 7 हज़ार रुपए भी मिलेंगे। ट्रेनिंग के बाद महिलाएं एलआईसी बीमा एजेंट के रूप में काम कर सकेंगी। इसका उद्देश्य देश की महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

बीमा सखी योजना क्या है?
पीएम मोदी ने सोमवार, 11 दिसंबर को हरियाणा से बीमा सखी योजना Bima Sakhi Yojana की शुरुआत की। इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को 'बीमा सखी' कहा जाएगा। उनका काम अपने इलाके की महिलाओं को बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित करना और इस काम में उनकी मदद करना होगा। उन्हें पहले तीन साल योजना के बारे में बतायी जाएगी और इस दौरान बीमा सखियों को पैसे भी दिये जाएँगे। ट्रेनिंग के बाद महिलाएं एलआईसी बीमा एजेंट के रूप में काम कर सकेंगी।

LIC की रेगुलर कर्मचारी नहीं होंगी बीमा सखी
बीमा सखी योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को तीन साल की ट्रेनिंग के दौरान कुल 2 लाख से अधिक रुपये मिलेंगे। इसमें पहले साल 7 हजार, दूसरे साल 6 हजार और तीसरे साल 5 हजार रुपये महीना मिलेंगे। इसमें बोनस कमीशन शामिल नहीं है। इसके लिए शर्त रहेगी कि महिलाएं जो भी पॉलिसी बेचेंगी, उनमें से 65 फीसदी अगले साल के आखिर तक सक्रिय रहे। मतलब कि अगर किसी महिला ने पहले साल 100 पॉलिसी बेची है, तो इसमें से 65 पॉलिसी दूसरे साल के अंत तक प्रभावी रहनी चाहिए। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि एजेंट न सिर्फ पॉलिसी बेचें, बल्कि उन्हें बनाए रखने की भी कोशिश करें।
बीमा सखी योजना के तहत तीन साल की ट्रेनिंग के बाद महिलाएं एलआईसी एजेंट के तौर पर नियुक्त होंगी। हालांकि, वे एलआईसी की रेगुलर कर्मचारी नहीं होंगी और न उन्हें नियमित कर्मचारियों वाला लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें -कृषिका 2024: सीएम योगी ने कहा आज उत्तर प्रदेश फिर से गन्ना उत्पादन में, चीनी उत्पादन में और एथेनॉल उत्पादन में नंबर-1 पर

कौन कर सकता है अप्लाई?
बीमा सखी योजना के लिए सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। और उनके पास मैट्रिक/हाईस्कूल/10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा इस योजना के लिए 18 से 70 साल की महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं।

ऐसे करें अप्लाई ?

एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाएं।

सबसे नीचे नजर आ रहे Click here for Bima Sakhi पर क्लिक करें।

यहां नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता जैसे डिटेल भरें।

अगर आप LIC इंडिया के किसी एजेंट/डेवलपमेंट ऑफिसर/कर्मचारी/मेडिकल एक्सामिनर से ताल्लुक रखते हैं, तो उसकी जानकारी दें।

आखिर में कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Bima Sakhi: क्या है बीमा सखी योजना? जानिए, क्या LIC की रेगुलर कर्मचारी होंगी ये महिलाएँ?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Bima Sakhi YojanaGovernment Schemeharyana newsLICNews Potlipm modi
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs