News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. Basmati rice का निर्यात बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 30 जिलों में 10 कीटनाशकों के इस्तेमाल पर लगाई रोक
एग्री बुलेटिन

Basmati rice का निर्यात बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 30 जिलों में 10 कीटनाशकों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में दस कीटनाशकों के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए राज्य सरकार ने 10 कीटनाशकों पर प

Pooja Rai

Pooja Rai·17 Sep 2024· 2 min read

Basmati rice का निर्यात बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 30 जिलों में 10 कीटनाशकों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

Basmati rice का निर्यात बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 30 जिलों में 10 कीटनाशकों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में दस कीटनाशकों के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। बासमती चावल(Basmati rice) के निर्यात को बढ़ावा देने और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए राज्य सरकार ने 10 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन कीटनाशकों के अवशेष चावल में पाए जा रहे थे जिससे निर्यात प्रभावित हो रहा था।

बासमती चावल का निर्यात बढ़ाने और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने दस कीटनाशकों के प्रयोग को प्रतिबंधित किया है।बासमती चावल में लगने वाले कीटों व रोगों की रोकथाम के लिए किसान जो कीटनाशक प्रयोग कर रहे थे। उन केमिकल्स के अवशेष चावल में पाए जा रहे हैं, जिससे निर्यात प्रभावित हो रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बासमती चावल में फफूंदनाशक रसायन ट्राईसाइक्लाजोल अधिकतम कीटनाशी अवशेष स्तर (MRL) से अधिक पाए जाने के कारण निर्यात में 15 फीसदी की कमी देखी गई है। APEDA ने कृषि विभाग को जानकारी दी है कि यूरोपियन यूनियन द्वारा बासमती चावल में ट्राईसाइक्लाजोल का अधिकतम कीटनाशी अवशेष स्तर 0.01 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) निर्धारित किया गया है।
चावल में फफूंदनाशक रसायन ट्राईसाइक्लाजोल तय की गई कीटनाशी अवशेष स्तर (MRL) से अधिक पाये जाने के कारण इसके यूरोप, अमेरिका और खाड़ी देशों के निर्यात में कमी आई है। इसे देखते हुए 30 जिलों में 10 कीटनाशकों के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया गया है।

कौन कौन से कीटनाशक पर लगी है रोक
राज्य सरकार ने ट्राईसाइक्लाजोल, बुप्रोफेजिन, एसीफेट, क्लोरपाइरीफास, हेक्साकोनोजोल, प्रोफिकोनाजोल, बायोमेथाक्साम, प्रोफेनोफास, इमिडाक्लोप्रिड व कार्बेडजिम कीटनाशकों के सभी प्रकार के फॉर्मुलेशन की बिक्री, वितरण और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

इन 30 जिलों में कीटनाशक के प्रयोग पर रोक
राज्य के 30 जिलों आगरा, अलीगढ़, औरैया, बागपत, बरेली, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मैनपुरी, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, शामली, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर व संभल में बासमती चावल में कीटनाशकोंके इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Basmati rice का निर्यात बढ़ाने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 30 जिलों में 10 कीटनाशकों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsAPEDAbasmati riceGovt decides to ban 10 insecticideskheti kisaniNews Potliuttar pradesh
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs