News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. 800 किसानों को रिहा कर दिया गया.. 450 किसानों को आज रिहा किया जाएगा, पंजाब पुलिस के IG ने दी जानकारी
एग्री बुलेटिन

800 किसानों को रिहा कर दिया गया.. 450 किसानों को आज रिहा किया जाएगा, पंजाब पुलिस के IG ने दी जानकारी

19 मार्च को चंडीगढ़ में सरकार और किसानों के साथ हुई बैठक के बाद पंजाब पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया था, जिसमें जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर जैसे नेता भी शामिल हैं. उसी दिन प

NP

Pooja Rai·Correspondent·24 Mar 2025· 2 min read

800 किसानों को रिहा कर दिया गया.. 450 किसानों को आज रिहा किया जाएगा, पंजाब पुलिस के IG ने दी जानकारी

800 किसानों को रिहा कर दिया गया.. 450 किसानों को आज रिहा किया जाएगा, पंजाब पुलिस के IG ने दी जानकारी

19 मार्च को चंडीगढ़ में सरकार और किसानों के साथ हुई बैठक के बाद पंजाब पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया था, जिसमें जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर जैसे नेता भी शामिल हैं. उसी दिन पंजाब पुलिस ने पिछले क़रीब एक साल से एमएसपी सहित विभिन्न मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों को हटा दिया था. समाचार एजेंसी ANI से बात कर पंजाब पुलिस के सुखचैन सिंह गिल ने कहा है कि 19 मार्च से अब तक 1400 के क़रीब किसानों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से 800 किसानों को रिहा कर दिया गया है और 450 किसानों को आज रिहा किया जाएगा.

सुखचैन सिंह गिल ने कहा है कि पंजाब सरकार ने महिलाओं, 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और मेडिकल समस्याओं वाले लोगों को रिहा करने का फैसला किया है. आज करीब 450 किसानों को रिहा किया जाएगा. किसानों के सामान चोरी होने के मामलों पर पंजाब सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. आईजी ने कहा कि अब तक तीन एफ़आईआर दर्ज की गई हैं. एसपी जसबीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. किसान 9071300002 पर कॉल करके चोरी हुए सामान की शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें - किसान आंदोलन के बीते 13 महीने में क्या-क्या हुआ?

संयुक्त किसान मोर्चा 28 मार्च को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगा
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के डिटेन केस में हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई जिसमें कहा गया कि जगजीत सिंह को उनके पारिवारिक सदस्य मिल सकते हैं. वहीं एसएसपी नानक की ओर से एक एफिडेविट लगाया गया जिसमें उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर उनकी सेहत को लेकर उन्हें अस्पताल में रखा गया है. उन पर किसी भी प्रकार का कोई भी मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है. इस मामले में अगली सुनवाई 26 तारीख को होगी.
वहीं दूसरी ओर किसानों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) 28 मार्च को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगा. किसान संगठन एसकेएम ने रविवार को एक बयान में कहा है कि एसकेएम की राष्ट्रीय समन्वय समिति पूरे भारत के किसानों से आह्वान करती है कि वे पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस दमन के खिलाफ 28 मार्च को पूरे भारत के जिलों में विरोध प्रदर्शन करें.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— 800 किसानों को रिहा कर दिया गया.. 450 किसानों को आज रिहा किया जाएगा, पंजाब पुलिस के IG ने दी जानकारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsFarmers Protest 2024kheti kisanikisan andoalnNews Potlipunjab farmerPUNJAB POLICEखेती किसानी
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs